बिहार बोर्ड 2027 परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए जरूरी सूचना
अगर आप 2027 में मैट्रिक या इंटर का एग्जाम देने वाले हैं 10 और 12 क्लास में है तो अभी डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड आया हुआ है तो बिहार बोर्ड कहता है कि एक प्रोसेस आपको पूरा करना पड़ेगा अगर आपको सच में एग्जाम देना है 2027 के मैट्रिक इंटर में बैठना है शामिल होना है तो एक प्रोसेस एक काम तो आपको करना ही पड़ेगा आपने वो काम किया कि नहीं किया आपने वो प्रोसेस पूरा किया कि नहीं किया जिनकी गलतियां हैं जिनके डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में कुछ गलतियां हैं वो और जिनके डिटेल्स में डमी में सब कुछ सही है वो कौन से प्रोसेस की मैं बात कर रहा हूं पूरी बात आपको समझना है
डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में गलती नहीं है तो भी करना होगा यह काम
देखिए सबसे पहले तो हम बात करते हैं उन बच्चों की जिनके डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में कोई गलती नहीं है उनके सारे डिटेल्स बिल्कुल सही है सब कुछ नाम पिता का नाम माता का नाम डेट ऑफ बर्थ सब्जेक्ट या फिर फोटो सिग्नेचर कोटि धर्म ये सब कुछ सही है देखिए सब कुछ सही होने के बाद भी बिहार बोर्ड कहता है कि भाई आपने डमी देख लिया चाहे आपने खुद से डाउनलोड किया चाहे आपके स्कूल वालों ने दिया अगर आपने अपना डमी देख लिया उसमें सब कुछ सही है तो भी वो आपको साइन करके अपना साइन करके और अपने गार्डियन का अभिभावक का माता या पिता का बड़े भाई या बहन कोई भी हो एक गार्डियन का साइन करवा के और अपने स्कूल में जमा करना ही करना है ठीक है
डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड पर छात्र और अभिभावक का साइन क्यों जरूरी है
क्यों क्योंकि वो जब जमा करेंगे ना आप तो उस पर फिर करेंगे आपके प्रिंसिपल आपके हेड मास्टर साइन करेंगे और मोहर लगाएंगे और उसके बाद उसको स्कैन करवाया जाएगा आपके स्कूल से चाहे जो भी ऑनलाइन आपके स्कूल वाला काम करते हो वहां का टीचर करते हो हेड मास्टर खुद से करते हो या किसी से करवाते हो वो आपके उस डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड के घोषणा पत्र को स्कैन करेंगे और उसको आपके नाम के सामने अपलोड करेंगे
डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड का घोषणापत्र स्कूल से अपलोड होना जरूरी
और जब अपलोड हो जाएगा ना तब आएगा आपके नाम से ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड या मूल पंजीयन पत्रक या फिर जो आगे एग्जाम फॉर्म भराने वाला है अगस्त के लास्ट में या सितंबर के शुरुआत में उस एग्जाम फॉर्म को भी अगर देखिएगा तो वो भी आपके नाम से छपा हुआ ही आता है तो वह भी एग्जाम फॉर्म तभी आएगा जब आपका यह डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड अपने घोषणापत्र के साथ या स्कैन करके पीडीएफ बनाके अपलोड होगा तभी आएगा ठीक है
जिनका डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड सही है उन्हें क्या करना है
तो जिनका सब कुछ सही है वह भी अपने स्कूल में जाकर के अपने डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड को जमा जरूर करें और सिर्फ जमा ही ना करें बल्कि अपने स्कूल से यह भी आश्वस्त हो लें पूछ लें कि उनके यानी कि आपके डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड को सक्सेसफुली पोर्टल पर वापस उनके नाम के सामने अपलोड कर दिया गया है या नहीं कर दिया गया है यह भी आपको पूछ लेना है
डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड अपलोड हुआ है या नहीं कैसे पता करें
ठीक है देखिए यहां पर मैंने एक स्क्रीनशॉट डाला है किस लिए ताकि आप देख सकें जिन-जिन बच्चों के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड के घोषणापत्र को अपलोड कर दिया गया है उनके सामने आप देखिए और जिनका नहीं अपलोड हुआ है उनमें अभी भी सेलेक्ट करके और अपलोड करने का ऑप्शन दे रहा है जिनका अपलोड हो गया उनका अपलोडेड लिख दिया है तो ये अपलोडेड लिखना जरूरी है जिनका अपलोड होगा केवल उन्हीं का मूल पंजीयन पत्र आएगा रजिस्ट्रेशन कार्ड आएगा और केवल उन्हीं का एग्जाम फॉर्म भराएगा और केवल वही बच्चे मैट्रिक और इंटर का एग्जाम 2027 के फरवरी महीने में दे पाएंगे
डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में गलती है तो क्या करें?
ये तो हो गई कि जिनका सब कुछ सही है उनकी बात और इस बात को मैंने पहले भी बता दिया है अभी मैंने फिर से दोहरा दिया लेकिन जिनका गलती है उनको तो विशेष ध्यान देना है उन्हीं को तो काम करना है जिसकी मैंने चर्चा शुरू में की थी
डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में नाम, पिता का नाम, माता का नाम या विषय गलत हो तो सुधार कैसे करें
देखिए हो सकता है कि आपने अपने डमी को देखा और उसमें आपने देखा कि हमारा कोई डिटेल गलत है कोई भी डिटेल चाहे वो फोटो साइन ही क्यों ना हो नाम पिता का नाम माता का नाम या फिर कोई सब्जेक्ट ही क्यों ना हो छोटा सा भी डिटेल अगर मिस है या मिस्टेक है और आप उसको सुधार करवा रहे हैं तो सबसे पहला काम तो सुधार करवाना है ही आप अपने डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड का एक फोटो कॉपी करा लीजिए या फिर उसी पर पेन से उस डिटेल को जो सही कराना है उसको घेर दीजिए और बगल में सही डिटेल लिख दीजिए और लिख करके अपने स्कूल में जमा कर देना है साइन करके अपना और अपने गार्जियन का चलिए यहां तक तो ठीक है आपने साइन करके जमा कर दिया अपने गार्जियन का साइन करवा के भी जमा कर दिया
पेन से सुधार किए हुए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड को अपलोड नहीं किया जाएगा
और उसके बाद अगर निश्चिंत हो गए बेफिक्र हो गए तो ये आप गलती कर रहे हैं आपको बेफिक्र नहीं होना है क्योंकि इस बार के नोटिफिकेशन में बिहार बोर्ड ने स्पष्ट लिख दिया है कि अगर किसी बच्चे के किसी डिटेल में डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में कोई गलती है और वो करेक्शन करवा रहा है सुधार करवा रहा है तो पेन से गोल घेर कर सुधार किया हुआ कतई किसी हाल में अपलोड नहीं किया जाएगा बोर्ड यह स्पष्ट कहता है कि स्कूल वाले उसका डमी अपलोड करेंगे तो पेन से सुधार किए अपलोड नहीं करेंगे और इस चीज को बड़े स्पष्ट ढंग से बिहार बोर्ड ने अपने विज्ञप्ति में अपने विज्ञापन या नोटिफिकेशन में लिख दिया है
सुधार के बाद नया डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड करना जरूरी
मतलब क्या हुआ इस बात का कि आपने जो एक बार जमा कर दिया और उसके बाद बेफिक्र हो गए कि चलो मेरा काम हो गया नहीं अभी आपका काम नहीं हुआ है आपको करना क्या है कि आपने सुधार के लिए जमा कर दिया तो अब अपने स्कूल से मांगिए क्या मांगना है आपको तो सुधार किया कि नहीं किया स्कूल वालों ने और सुधार अगर कर दिया तो सुधार किया हुआ एक दूसरा डमी प्रिंट आउट उनसे मांगिए और अगर वो नहीं दे रहे हैं ना तो आप खुद से निकालिए खुद से डाउनलोड कीजिए और ध्यान दीजिए कि जब दोबारा आप खुद से डाउनलोड कीजिएगा तो अगर डाउनलोड करने में जो जो डिटेल डालना है अगर उनमें से किसी डिटेल में सुधार करवाया है आपने तो अब सुधार करवाया हुआ डाल करके आप डाउनलोड कीजिए
सुधार हुआ या नहीं, डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड से ऐसे करें चेक
इससे क्या मालूम पड़ेगा अगर सुधार करवाया हुआ डिटेल डाल के डाउनलोड कर रहे हैं और डाउनलोड हो जा रहा है मतलब आपका सुधार हो गया है और अगर आप पहले जो गलती था और गलती वाला डिटेल डालने से भी आपका अगर खुल जा रहा है तो खुलेगा तो जाहिर सी बात है देख लीजिएगा आपकी अभी भी गलती है तो चाहे आप खुद डाउनलोड करें लेकिन स्कूल से चाहे आपको स्कूल से मिल लेना पड़े लेकिन सुधार करवाया हुआ फिर से एक बार डाउनलोड करना पड़ेगा आपको प्रिंट करना पड़ेगा
सही डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड पर दोबारा साइन करके स्कूल में जमा करें
चाहे स्कूल से लीजिएगा खुद और उसको फिर से साइन करके फिर से अर्जेंटिन साइन करवा के अपने स्कूल में जमा कीजिए वो वाला अपलोड होगा जो आपने पहले पेन से घेर करके और सही करके पेन से जो है लिख करके सही करके करेक्शन करके जमा किया वो वाला किसी हाल में अपलोड नहीं करना है यह बिहार बोर्ड ने स्पष्ट बिल्कुल गाइडलाइन दे दिया है तो इस बात को हर हाल में समझना है
सभी छात्रों का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड अपलोड होना जरूरी
देखिए जिनका सही है उनका तो वैसे ही क्योंकि सही था पहले ही उनका वैसे ही अपलोड हो जाएगा और जिनका गलती है उनका पहले सुधार होगा सही होगा और उसके बाद उनका अपलोड होगा अपलोड तो हर हाल में ए टू जेड 100% सारे बच्चों का करना है जिसका छूट जाएगा उसका मैंने पहले ही कह दिया कि एग्जाम फॉर्म नहीं भर पाएगा और वो एग्जाम भी मैट्रिक इंटर का नहीं दे पाएगा
बिहार बोर्ड 2027 डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में इस बार क्या नया है?
इस बात की गंभीरता को समझिए ये एक नया चीज जो है ना इस बार के नोटिफिकेशन में बिहार बोर्ड ने ऐड किया है जोड़ा है तो मेरे ख्याल से आप बात समझ गए होंगे
छात्रों से जरूरी सवाल
अब आप हमें बताइए कि आपको आपके स्कूल से डमी मिला कि नहीं मिला आपने सुधार करने के लिए जमा किया कि नहीं किया किसी को कोई सुधार करने में दिक्कत भी आ रही है स्कूल वाले मना भी कर रहे हैं कोई और अगर समस्या आ रही है पैसे वगैरह मांगे जा रहे हैं तो उसकी भी सूचना हमें जरूर दीजिए हम मिलेंगे अगली वीडियो में नए अपडेट के साथ
IMPORTANT LINK
| BIHAR BOARD OFFICIAL WEBSITE | CLICK HERE |
| MATRIC DUMMY REGISTRATION CARD 2027 | CLICK HERE |
| INTER DUMMY REGISTRATION CARD 2027 | CLICK HERE |
| DUMMY REGISTRATION CARD CORRECTION | CLICK HERE |
| MATRIC 2027 IMPORTANT UPDATE | CLICK HERE |
| INTER 2027 IMPORTANT UPDATE | CLICK HERE |
| WHATSAPP CHANNEL | JOIN NOW |
| TELEGRAM CHANNEL | JOIN NOW |