NSP Scholarship 2026: बिहार बोर्ड 12वीं पास छात्रों के लिए CSSS Scholarship आवेदन कब शुरू होगा?

एनएसपी स्कॉलरशिप 2026 जिन बच्चों ने इस साल 12वीं किया है बिहार बोर्ड से और जिनको एनएसपी के कट ऑफ लिस्ट में शामिल किया गया है, जिनका नाम कट ऑफ लिस्ट में आ चुका है, उनके लिए स्कॉलरशिप का अप्लाई कब से शुरू होगा एनएसपी के पोर्टल पर यानी एनएसपी के वेबसाइट पर, यह जानना बहुत जरूरी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

आपको पता है कि जो बच्चे बिहार बोर्ड से इंटर पास करते हैं, 12वीं पास करते हैं, चाहे लड़का हो, चाहे लड़की हो, चाहे कोई भी कैटेगरी के हो, ऐसे सभी बच्चों का एक कट ऑफ लिस्ट जारी होता है। ठीक है और उस कट ऑफ लिस्ट में जिन-जिन बच्चों का नाम शामिल होता है, वैसे बच्चों को यह एलिजिबिलिटी मिल जाती है, यह पात्रता मिल जाती है कि वो एनएसपी के वेबसाइट पर जाकर के एनएसपी का एक स्कीम जिसको CSSS कहते हैं, Central Sector Scheme for Scholarship, उसके लिए अप्लाई कर सकता है।

CSSS Scholarship के तहत कितनी राशि मिलती है?

और इस स्कीम के तहत ग्रेजुएशन के पार्ट वन में ₹12,000, ग्रेजुएशन के पार्ट टू में ₹12,000 और ग्रेजुएशन के पार्ट थ्री या थर्ड ईयर में ₹12,000 स्कॉलरशिप दी जाती है।

बिहार बोर्ड का NSP Cut Off List जारी हो चुका है

अब ये कट ऑफ लिस्ट तो जारी हो चुका है, बहुत सारे बच्चों का उसमें नाम भी आया है, लेकिन एनएसपी के पोर्टल पर अप्लाई शुरू हुआ कि नहीं हुआ, यह हमें कैसे मालूम पड़ेगा और यह अप्लाई अगर शुरू हुआ है तो कैसे अप्लाई करेंगे, ये सारी बातें यहां स्पष्ट की गई हैं।

देखिए एनएसपी का जो वेबसाइट है उस पर एक साथ सैकड़ों स्कीम के लिए आवेदन की प्रक्रिया चलती रहती है और एनएसपी स्कॉलरशिप 2026 के लिए अदर कई सारे स्कीम के लिए ऑनलाइन अप्लाई शुरू तो हो चुका है, लेकिन अगर हम जिस CSSS की बात कर रहे हैं यानी एनएसपी के जिसके लिए एनएसपी का कट ऑफ लिस्ट जारी हुआ है, बिहार बोर्ड ने कट ऑफ लिस्ट जारी किया है, अभी तक उस स्कीम के लिए ऑनलाइन अप्लाई शुरू हुआ ही नहीं है।

NSP Portal पर Renewal के लिए आवेदन शुरू है

अभी अगर जाइएगा आप पोर्टल पर, वहां पर देखिएगा तो आपको दिखाई देगा कि Scheme Open जून में 2 जून का डेट रहेगा कि 2 जून से अप्लाई शुरू हो चुका है, लेकिन वहीं पर देखिएगा तो ब्रैकेट में लिखा हुआ है For Renewal।

यानी यह अप्लाई शुरू हुआ, यह पोर्टल खुला लेकिन किसके लिए? जिन बच्चों ने पिछले साल या उसके पिछले साल अप्लाई किया और ऐसे बच्चों को पैसा भी मिला है, ऐसे बच्चों को दोबारा से अपने आवेदन को Renewal करने के लिए केवल लिंक खोला गया है।

2026 में 12वीं पास छात्रों के लिए Fresh Application अभी शुरू नहीं हुआ

और जो 2026 के ही बच्चे हैं, 2026 में ही उन्होंने इंटर का एग्जाम दिया, ऐसे बच्चों को अप्लाई करने के लिए अभी तक पोर्टल नहीं खुला है।

NSP CSSS Fresh Application कब शुरू होगा?

सवाल उठता है कब खुलेगा, तो देखिए इस मामले में अगर देखा जाए तो पिछले साल जून में अप्लाई शुरू हो गया था। पिछले साल जून महीने में ही अप्लाई शुरू हो गया था और अब सितंबर आ चुका है लेकिन अभी तक अप्लाई शुरू नहीं हुआ है।

तो इस बारे में जब तक ऑफिशियली कोई नोटिफिकेशन नहीं आ जाता, तब तक कुछ भी कहना मुश्किल है।

NSP CSSS आवेदन शुरू हुआ या नहीं कैसे चेक करें?

अब यह नोटिफिकेशन कब आता है या फिर यह लिंक कब खुलता है, इसके लिए सिंपली आप क्या कीजिए कि एनएसपी का जो ऑफिशियल वेबसाइट है scholarships.gov.in, ये वेबसाइट आप विजिट करते रहिए और इसमें जाइएगा ना Schemes on NSP में जाकर के आपको सिंपली चेक करते रहना है Central Sector Scheme के सेक्शन में।

वहां पर आपको मिलेगा ढेर सारे स्कीम और उसमें आपको जाकर के देखना है कौन सा CSSS। अभी आप जाइएगा, अभी आप क्लिक कीजिएगा, देखिएगा तो वहां पर दिखेगा लेकिन क्या दिखेगा? Application Apply Link Open Only For Renewal।

Renewal के लिए अप्लाई दिखेगा। जैसे ही Fresh के लिए भी अप्लाई शुरू होगा ना, आपको वहां पर दिखना शुरू हो जाएगा।

Fresh Application शुरू होने से पहले OTR कर लें

अब रही बात कि ठीक है जब तक अप्लाई शुरू नहीं होता है तब तक हमें क्या करना चाहिए, तब तक आप OTR करके रख सकते हैं। OTR यानी One Time Registration।

एनएसपी का कोई स्कॉलरशिप हो या फिर पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप जो बिहार वाला है उसका अप्लाई करना हो, दोनों स्कीम्स के लिए OTR करना अनिवार्य कर दिया गया है। OTR यानी One Time Registration करना अनिवार्य है।

OTR Number क्या होता है?

और जब OTR जिस छात्र का पूरा हो जाता है, उस बच्चे को एक यूनिक OTR नंबर मिलता है और उसी यूनिक OTR नंबर से वह लॉग इन करके आगे फ्यूचर में जितना भी एनएसपी पे जो भी स्कॉलरशिप आते हैं ना, उन सारे स्कीम्स के लिए अप्लाई कर सकता है।

Post Matric Scholarship के लिए OTR किया है तो क्या करें?

तो अगर आप मान लेते हैं कि अगर PMS यानी Post Matric Bihar Post Matric Scholarship का अप्लाई कर रहे हैं या कर चुके हैं, तब तो ऑलरेडी आपके पास OTR आ चुका होगा।

और अगर आप अप्लाई नहीं किए हैं या फिर General Category के हैं, तो आप एक काम कीजिए कि एनएसपी के वेबसाइट पर जाकर के अपना One Time Registration कर लीजिए और अपना One Time Registration Number या OTR Number प्राप्त कर लीजिए।

ताकि जैसे ही एनएसपी के वेबसाइट पर यह जो CSSS के लिए अप्लाई होने शुरू होने वाला है, जैसे ही अप्लाई शुरू हो आप उसको जाकर के अप्लाई कर सकें।

NSP CSSS Scholarship 2026 की वर्तमान स्थिति

तो अभी फिलहाल एनएसपी स्कॉलरशिप 2026 के तहत NSP CSSS Scholarship का अप्लाई शुरू नहीं हुआ है। हालांकि इसके लिए बिहार बोर्ड ने कट ऑफ लिस्ट बहुत पहले ही जारी कर दिया है। जैसे ही इसका अप्लाई शुरू होगा, उसकी सूचना जारी होने के बाद आवेदन किया जा सकेगा।

महत्वपूर्ण लिंक

विवरण लिंक
NSP Official Website यहां क्लिक करें
NSP OTR Registration यहां क्लिक करें
NSP Schemes यहां क्लिक करें
मंजू कुमारी
✍️ AUTHOR

Manju Kumari

📍 Siwan, Bihar

मंजू कुमारी बिहार से हैं। वे शिक्षा, बिहार बोर्ड, छात्रवृत्ति, सरकारी योजनाओं, रिजल्ट और सरकारी नौकरी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को सरल, स्पष्ट और आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाती हैं। उनका उद्देश्य छात्रों, युवाओं और आम लोगों तक उपयोगी एवं जरूरी जानकारी समय पर उपलब्ध कराना है।

🎓 शिक्षा 📚 बिहार बोर्ड 💰 छात्रवृत्ति 📊 रिजल्ट 💼 सरकारी नौकरी 🏛️ सरकारी योजना

Leave a Comment