बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर 2026 का मूल प्रमाण पत्र कब मिलेगा? Original Certificate कब आएगा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

जिन छात्रों ने 2026 में बिहार बोर्ड से या तो मैट्रिक या फिर इंटर का एग्जाम दिया है, ऐसे बच्चे जो पास हो गए हैं, मैं उनकी बात कर रहा हूं क्योंकि जो फेल हो गए हैं उनके लिए वीडियो है ही नहीं। देखिए, 2026 में अगर आपने मैट्रिक या इंटर का एग्जाम पास किया है तो बहुत सारे डॉक्यूमेंट तो आपको मिल चुके हैं, लेकिन एक डॉक्यूमेंट और है जो आपको मिलना बाकी है, जिसको हम लोग कहते हैं मूल प्रमाण पत्र या फिर ओरिजिनल सर्टिफिकेट

तो यह मैट्रिक 2026 वालों का मूल प्रमाण पत्र कब आएगा या फिर ओरिजिनल सर्टिफिकेट कब मिलेगा और फिर इंटर 2026 वालों का मूल प्रमाण पत्र या ओरिजिनल सर्टिफिकेट कब आएगा, कब मिलेगा? ये दो बातों की हम जानकारी लेंगे इस आर्टिकल में। इस सर्टिफिकेट की जरूरत कहां पड़ती है, काम कहां आता है, इसको लेने के लिए हमें कहां जाना पड़ेगा, समय से पहले अगर इसकी जरूरत पड़ जाए तो क्या कर सकते हैं, इसके लिए पैसा लगता है, डॉक्यूमेंट लगता है, क्या होता है, क्या नहीं, सब कुछ हम समझेंगे।

बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर 2026 का मूल प्रमाण पत्र कब आएगा?

सबसे पहली बात मैं आपको स्पष्ट बता दूं कि देखिए, जब मैट्रिक और इंटर का बच्चा एग्जाम देता है ना तो मार्कशीट तो उसका 2 महीने होते-होते आ जाता है। आप में से अधिकतर बच्चों को मार्कशीट मिल भी चुका होगा। मार्कशीट भी मिल गया होगा, टीसी/एसएलसी भी कट चुका होगा, अगले क्लास में आप एडमिशन भी ले चुके होंगे, अगर पढ़ाई जारी रखे होंगे तो।

तो अब ठीक है, मार्कशीट मिल गया, हमें प्रोविजनल सर्टिफिकेट मिल गया, लेकिन एक जो जिसको हम जिसकी बात कर रहे हैं ना सर्टिफिकेट, जिसको मूल प्रमाण पत्र भी कहते हैं, ओरिजिनल सर्टिफिकेट भी कहते हैं या फिर सिर्फ सर्टिफिकेट भी कहते हैं और उसी को पासिंग सर्टिफिकेट भी कहा जाता है, ये चीज मिलना बाकी है।

और देखिए, सितंबर का महीना आने वाला है और सितंबर ही के महीने में यह सर्टिफिकेट आया करते हैं। पहले हालांकि 2 साल लग जाता था, कभी-कभी एक साल, 2 साल लग जाया करता था, लेकिन अब जल्दी आने लगा है।

पिछले साल बिहार बोर्ड मूल प्रमाण पत्र कब आया था?

तो देखिए, पिछले साल की अगर हम बात करें ना तो पिछले साल एग्जाम तो बस वही होता है, आपको पता ही है कि भाई फरवरी में एग्जाम होता है, मार्च में रिजल्ट आता है। पिछले साल भी वही हुआ था। फरवरी में एग्जाम हुआ था, मार्च में रिजल्ट आया था और सितंबर में जो है ना 17 सितंबर को मैट्रिक का मूल प्रमाण पत्र आ गया था।

सितंबर के महीने में 17 तारीख को मैट्रिक का मूल प्रमाण पत्र आया था पिछले साल और इंटर वाले सर्टिफिकेट या फिर मूल प्रमाण पत्र को आने में टाइम लगा था। इंटर का जो मूल प्रमाण पत्र था पिछले साल, वो 12 नवंबर को आया था। यानी सितंबर में 17 तारीख को मैट्रिक का मूल प्रमाण पत्र आया था पिछले साल और नवंबर में 12 तारीख को, 12 नवंबर को मूल प्रमाण पत्र जो है इंटर वालों का आया था।

देखिए, इस साल भी सितंबर, अक्टूबर, नवंबर होते-होते मैट्रिक और इंटर दोनों का मूल प्रमाण पत्र आ जाएगा।

मूल प्रमाण पत्र बिहार बोर्ड से कैसे मिलेगा?

तो मूल प्रमाण पत्र ठीक है, आ तो जाएगा, हम लेंगे कैसे? ये हमें मिलेगा कैसे? तो देखिए, मूल प्रमाण पत्र को भेजने की भी एक सिस्टमैटिक प्रक्रिया होती है। उसमें क्या होता है ना कि बिहार बोर्ड सबसे पहले जो जो जिले हैं बिहार के अंदर, उन सारे जिलों के जो डीओ ऑफिस होते हैं, वहां पर बिहार बोर्ड भेज देता है सारे बच्चों का मूल प्रमाण पत्र।

अब उस जिले में जब पहुंच गया, जिला के मुख्यालय में जब पहुंच गया, तो फिर जिला के अंदर उस जिला के अंदर जितने भी स्कूल होते हैं, सब स्कूल के हेड मास्टर जाते हैं और अपने-अपने स्कूल का मूल प्रमाण पत्र लेकर के आते हैं, अपने यहां स्कूल में उसको संधारित करने के लिए, रखने के लिए।

और जब डीओ ऑफिस से स्कूल वाले ले आते हैं तो स्कूल वाले फिर बांटना शुरू करते हैं किसको? तो बच्चों को, स्टूडेंट्स को, यानी आपको।

मूल प्रमाण पत्र बिहार बोर्ड ऑफिस से मिलेगा या स्कूल से?

तो अब इस सिस्टमैटिक प्रोसेस में आप अगर सोचिएगा कि हम जाकर के डायरेक्ट बिहार बोर्ड ऑफिस से ले लें, तो यह पॉसिबल नहीं है। यह इंपॉसिबल है। आप बिहार बोर्ड ऑफिस से नहीं ले सकते हैं।

या फिर आप सोचिएगा कि हम चल जाएं और जाकर के डीओ ऑफिस से ले लें, तो भी यह संभव नहीं है। आपको कभी भी किसी भी हाल में मिलेगा तो आपको केवल अपने स्कूल से मिलेगा, जहां से आपने रजिस्ट्रेशन करवाया, एडमिशन या फिर एग्जाम फॉर्म, जो भी प्रक्रियाएं एग्जाम की थी, जहां से आपने एग्जाम दिया, जिस स्कूल से, उसी स्कूल से आपको मिलेगा।

यह मैट्रिक और इंटर का मूल प्रमाण पत्र है। तो इस सिस्टमैटिक प्रोसेस में आपको केवल स्कूल ही जाना है, स्कूल से ही मिलना है। उसके अलावा आपके पास कोई विकल्प नहीं है।

बिहार बोर्ड मूल प्रमाण पत्र की जरूरत कहां पड़ती है?

अब दूसरी चीज कि यह मूल प्रमाण पत्र की जरूरत कहां पड़ती है और कब पड़ती है। देखिए, मूल प्रमाण पत्र, मैंने पहले ही कहा कि यह पासिंग सर्टिफिकेट है। जब आप आगे बढ़िएगा, अपने एजुकेशनल लाइफ में आगे बढ़िएगा, कंपटीशन के फॉर्म भरने शुरू कीजिएगा, तो उसमें ना आपको जब कोई एग्जाम का फॉर्म हो, कोई कंपटीशन एग्जाम का फॉर्म हो, तो उसमें क्या होता है ना कि आपसे वो सर्टिफिकेट अपलोड करने के लिए कहा जाता है।

वो सर्टिफिकेट को स्कैन करके पीडीएफ में या फिर जेपीजी फाइल के रूप में उसको अपलोड करना पड़ता है। यानी उसकी जरूरत पड़ती ही पड़ती है।

और सिर्फ अपलोड ही करने के लिए नहीं, जब आप किसी एग्जामिनेशन को क्रैक कर लेते हैं, कोई कंपटीशन एग्जाम को पास कर लेते हैं, तो फिर जब डीवी होता है, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, तो डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के टाइम भी आपको यह सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ती है। इसकी हार्ड कॉपी मांगी जाती है, उसको चेक किया जाता है।

तो यह एक काफी इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट है। ऐसा नहीं कि इसका कोई काम नहीं, इसका बहुत काम पड़ता है। आगे बार-बार काम पड़ेगा। बार-बार काम पड़ेगा जब तक आप पढ़ाई करते रहेंगे, जब तक आगे पढ़ते रहेंगे या फिर नौकरियों के लिए बहाली में या कंपटीशन एग्जाम का फॉर्म भरते रहेंगे, इसकी जरूरत पड़ती रहेगी।

क्योंकि यही सर्टिफिकेट है, यही इस बात का प्रमाण है कि आपने मैट्रिक पास किया है, आपने इंटर पास किया है। इस बात का प्रमाण है। इसलिए इसको प्रमाण पत्र भी कहते हैं। ठीक है ना, इसी को पासिंग सर्टिफिकेट भी कहते हैं।

मूल प्रमाण पत्र लेने के लिए कहां जाना होगा?

अब अगर इसके मिलने की हम बात करें तो आपको स्कूल से मिलेगा। सितंबर, अक्टूबर होते-होते तो आना ही आना है, आएगा तो मैं उस वक्त भी आपको सूचना दूंगा।

तो देखिए, इसको लेने के लिए कभी भी आपको स्वयं जाना है अपने स्कूल में। और यहां पर मैं एक बात विशेष तौर से स्पष्ट कर दूं, मैं क्योंकि शुरुआत में ही मैंने 2026 की बात कही थी, तो अब बहुत सारे बच्चे ऐसे भी होंगे जो 2025 में मैट्रिक इंटर पास किए होंगे या फिर 2024 में मैट्रिक इंटर पास किए होंगे, 2023 में, 2022 में, 2021 में।

2025 और उससे पहले के छात्रों का मूल प्रमाण पत्र आ चुका है

तो एक बात मैं साफ-साफ बता दूं कि 2026 में जिन्होंने मैट्रिक और इंटर का एग्जाम दिया, केवल उनका अभी तक नहीं आया है। ये मैं अगस्त में वीडियो बना रहा हूं, अगस्त 2026 में। अगस्त 2026 तक मैट्रिक इंटर 2026 वालों का नहीं आया है।

और इस समय तक आज तक की अगर हम रिकॉर्ड की बात करें तो 2025 में जिन्होंने एग्जाम दिया, मैट्रिक इंटर 2024 में दिया, 2023 में, 2022 में, 2021 में या उससे पहले किसी भी साल, सबका मूल प्रमाण पत्र उनके अपने स्कूल में पहुंच चुका है। आप जाकर के ले सकते हैं।

क्योंकि देखिए, ऐसा नहीं है कि पर्टिकुलरली किसी एक स्कूल का सर्टिफिकेट या मूल प्रमाण पत्र बिहार बोर्ड अलग से भेजता है। जब भेजा जाता है ना तो पूरे बिहार के सभी स्कूलों को बिहार बोर्ड एक साथ भेजता है। मतलब अगर मेरे स्कूल में आ गया तो आपके स्कूल में आ गया, आपके स्कूल में आ गया तो आपके दोस्त के स्कूल में आ गया।

हां, ये हो सकता है कि कुछ-कुछ स्कूल वाले अभी भी डीओ ऑफिस से जाकर के ना लाए हों और उनके यहां का उस स्कूल का सर्टिफिकेट उनके जिले के डीओ ऑफिस में ही पड़ा हुआ हो। तो यह स्कूल के स्तर से लापरवाही हो सकती है।

लेकिन हर जिला में तो पहुंच गया है। बहुत सारे स्कूल वाले बांटना भी शुरू कर दिए हैं। तो केवल 2026 का अभी तक नहीं आया है। 2025, 2024, 2023, 2022, 2021 या उससे पहले किसी भी साल आपने मैट्रिक इंटर एग्जाम दिया हो, आपका मूल प्रमाण पत्र आपके स्कूल में पहुंच चुका है। आप जाकर के ले सकते हैं।

मूल प्रमाण पत्र लेने के लिए कौन सा डॉक्यूमेंट चाहिए?

अब इसको लेने के लिए स्वयं जाइए। कोई एक प्रमाण, कोई एक प्रूफ लेके जाइए कि हां भाई, आपने सच में वह एग्जाम पास किया है और आप ही वह कैंडिडेट हैं। और स्वयं जाइए क्योंकि बहुत सारे स्कूल वाले दूसरों को नहीं देते हैं।

इसलिए अपना पहचान प्रमाण और परीक्षा पास होने से संबंधित उपलब्ध दस्तावेज साथ लेकर स्कूल जाना बेहतर रहेगा। स्कूल अपने रिकॉर्ड के अनुसार प्रमाण पत्र प्रदान करेगा।

मूल प्रमाण पत्र लेने के लिए पैसा लगेगा या नहीं?

और इसमें कोई पैसा लेने का प्रावधान नहीं होता है। याद रखिएगा, इसमें कोई पैसा लेने का नियम नहीं होता है क्योंकि इस चीज के लिए, इस मूल प्रमाण पत्र के लिए जो पैसा है ना, उस शुल्क आप ऑलरेडी एग्जाम फॉर्म भरने के दौरान स्कूल को दे चुके हैं, बिहार बोर्ड को दे चुके हैं। भुगतान आप कर चुके हैं।

तो अगर कोई पैसा वसूल करता है, स्कूल-कॉलेज, तो उसका विरोध कीजिए क्योंकि यह इललीगल है, अवैध है। अवैध वसूली का आप विरोध कीजिए।

निष्कर्ष

मेरे ख्याल से सारी बातें स्पष्ट होंगी। बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर 2026 के मूल प्रमाण पत्र के संबंध में फिलहाल छात्रों को अपने स्कूल से ही प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा। 2026 के छात्रों के लिए इसके आने की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार करना होगा। जैसे ही मूल प्रमाण पत्र स्कूलों तक पहुंचता है, छात्रों को अपने संबंधित स्कूल से इसकी जानकारी लेकर इसे प्राप्त करना चाहिए।

अगर मूल प्रमाण पत्र से संबंधित कोई नई आधिकारिक जानकारी बिहार बोर्ड की तरफ से आती है, तो उसके अनुसार तारीख और प्रक्रिया में बदलाव हो सकता है। इसलिए छात्रों को बिहार बोर्ड की आधिकारिक सूचना पर भी ध्यान देना चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

बिहार बोर्ड मैट्रिक 2026 का मूल प्रमाण पत्र कब आएगा?

मैट्रिक 2026 का मूल प्रमाण पत्र सितंबर 2026 के आसपास आने की उम्मीद बताई गई है। अंतिम जानकारी बिहार बोर्ड की आधिकारिक सूचना के अनुसार ही मान्य होगी।

बिहार बोर्ड इंटर 2026 का मूल प्रमाण पत्र कब मिलेगा?

इंटर 2026 का मूल प्रमाण पत्र मैट्रिक के बाद आ सकता है। सितंबर, अक्टूबर या नवंबर 2026 के आसपास इसकी प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। आधिकारिक तारीख का इंतजार करना चाहिए।

मूल प्रमाण पत्र कहां से मिलेगा?

मूल प्रमाण पत्र छात्रों को उनके संबंधित स्कूल से प्राप्त होगा, जहां से उन्होंने परीक्षा संबंधी प्रक्रिया पूरी की थी।

क्या बिहार बोर्ड ऑफिस से मूल प्रमाण पत्र मिल सकता है?

मूल प्रमाण पत्र लेने के लिए छात्रों को अपने संबंधित स्कूल से संपर्क करना चाहिए। सीधे बिहार बोर्ड ऑफिस जाने के बजाय स्कूल के माध्यम से प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया अपनाई जाती है।

क्या मूल प्रमाण पत्र जरूरी है?

हां, मूल प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक दस्तावेज है। आगे की पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इसकी जरूरत पड़ सकती है।

क्या मूल प्रमाण पत्र लेने के लिए पैसे देने पड़ते हैं?

मूल प्रमाण पत्र के लिए अलग से कोई शुल्क मांगा जाता है या नहीं, यह संबंधित बोर्ड और प्रक्रिया पर निर्भर कर सकता है। यदि स्कूल की ओर से कोई शुल्क मांगा जाता है तो उसकी रसीद और आधिकारिक जानकारी जरूर मांगें।

Important Links

महत्वपूर्ण लिंक लिंक
बिहार बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट Official Website
बिहार बोर्ड मैट्रिक यहां देखें
बिहार बोर्ड इंटर यहां देखें
मंजू कुमारी
✍️ AUTHOR

Manju Kumari

📍 Siwan, Bihar

मंजू कुमारी बिहार से हैं। वे शिक्षा, बिहार बोर्ड, छात्रवृत्ति, सरकारी योजनाओं, रिजल्ट और सरकारी नौकरी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को सरल, स्पष्ट और आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाती हैं। उनका उद्देश्य छात्रों, युवाओं और आम लोगों तक उपयोगी एवं जरूरी जानकारी समय पर उपलब्ध कराना है।

🎓 शिक्षा 📚 बिहार बोर्ड 💰 छात्रवृत्ति 📊 रिजल्ट 💼 सरकारी नौकरी 🏛️ सरकारी योजना

1 thought on “बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर 2026 का मूल प्रमाण पत्र कब मिलेगा? Original Certificate कब आएगा”

Leave a Comment