डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड के बाद क्या होगा?
अभी देखिए डमी आया हुआ है अभी डमी रजिस्ट्रेशन का डेट जो है ना ये तो अभी पहला डेट है इसके बाद कम से कम दो बार और डेट बढ़ेगा इसका और उसके बाद जब उसका फाइनल डेट खत्म हो जाता है तो आता है मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड कहिए या फिर उसको मूल पंजीयन पत्र कहिए वो आता है और उसी के साथ आता है एक ही नोटिफिकेशन में रजिस्ट्रेशन कार्ड भी जारी होने की सूचना रहेगी और उसी नोटिफिकेशन में यह भी सूचना रहेगी कि भाई मैट्रिक का एग्ज़ाम फॉर्म कब से भरा जाएगा और इंटर का एग्ज़ाम फॉर्म कब से कब तक भरा जाएगा
मैट्रिक और इंटर का एग्जाम फॉर्म कब भरा जाएगा?
तो अब ये जो डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड है जब इसका सारा काम फाइनललाइज हो जाएगा इसमें सुधार वगैरह काम हो जाएगा इसके जो घोषणा पत्र को अपलोड करने का काम है वो हो जाएगा तो आएगा मूल पंजीयन पत्र और एग्जाम फॉर्म भरने का डेट जनरली कब तक आएगा भाई तो देखिए पिछले अगर साल की हम बात करें तो 5 सितंबर 5 सितंबर से एग्जाम फॉर्म भरने की शुरुआत हुई थी और नॉर्मली जो है ना यही डेडलाइन रहता है नॉर्मली यही डेडलाइन रहता है अगर उसके और पीछे जाइएगा तो 25 अगस्त से भराना शुरू हो गया था बहुत ज्यादा डिफरेंस नहीं है दोनों में 10 दिनों का डिफरेंस है उसके पीछे साल जाइएगा तो भी 25 अगस्त से ही भरने की यानी एग्जाम फॉर्म भरने की शुरुआत हो गई थी तो अगस्त लास्ट अब चाहे 25 हो 27 हो 26 हो या फिर सितंबर के शुरुआत में ही मैट्रिक और इंटर का एग्जाम फॉर्म भरा जाएगा इस साल भी मैट्रिक इंटर एग्जाम फॉर्म भरने का टाइम ही यही होता है या तो अगस्त लास्ट या फिर सितंबर के शुरुआत में एग्जाम फॉर्म भरे जाते हैं
एग्जाम फॉर्म और ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड की जानकारी
जैसा कि मैंने पहले बताया कि एक नोटिफिकेशन आएगा उसी नोटिफिकेशन में लिखा हुआ रहेगा कि जो जिन बच्चों ने पहले रजिस्ट्रेशन करवाया उन रजिस्ट्रेशन कराए हुए बच्चों का डमी जारी किया गया उनके सुधार के उपरांत अब मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी किया जा रहा है और ऐसे बच्चों का एग्जाम फॉर्म भरने का डेट भी जारी किया जा रहा है एक ही नोटिफिकेशन में दोनों बात रहेगी
जिन बच्चों का रजिस्ट्रेशन छूट गया है उनका क्या होगा?
अब यहां पर हो सकता है कुछ बच्चे ये सवाल करें कि भाई अभी तक 2027 में हमें मैट्रिक अंडर का एग्जाम देना तो था लेकिन रजिस्ट्रेशन हमारी चूक से भूल से छूट गया है तो मैं बता दूं कि देखिए एग्जाम फॉर्म भरने से पहले पहले या कई बार तो ऐसा भी हुआ है कि एग्जाम फॉर्म भरने का डेट चल ही रहा है उस बीच में भी रजिस्ट्रेशन का डेट एक बार कम से कम जरूर आएगा कम से कम एक बार तो जरूर ही आएगा ठीक है तो रजिस्ट्रेशन का डेट जब भी आए मैं सूचना आपको दूंगा उस वक्त नहीं चूकना है अगर उस वक्त चूक गए ना तो फिर 2027 में मैट्रिक इंटर का एग्जाम देना बिहार बोर्ड से आप भूल ही जाइए ठीक है तो डेट तो आएगा ही आएगा
अगर एग्जाम फॉर्म भरने से चूक गए तो क्या होगा?
अब रही बात कि ठीक है चलिए सितंबर में एग्जाम फॉर्म भरा जाएगा अगर कोई बच्चा मान लेते हैं कि एग्जाम फॉर्म ना भर पाए तो डेट आया लेकिन एग्जाम फॉर्म ना भर पाए तो तो मैं आपको बता दूं कि एग्जाम फॉर्म भरने का काम जो है ना 1ढ़ महीने एक महीने से लेकर के 1ढ़ महीने तक चलते रहता है ऐसा नहीं कि एक मौका मिला दो मौका मिला मतलब कई बार किसी किसी साल तो ऐसा हुआ है कि दो-दो महीने तक डेट इसका दिया गया यानी कि सितंबर से शुरू हुआ पूरा सितंबर पूरा अक्टूबर आधा नवंबर तक एग्जाम फॉर्म भरे गए हैं किस लिए ताकि किसी भी कारण से कोई बच्चा एग्जाम देने से वंचित ना हो सके छूट ना सके तो डेट भरपूर मिलेगा हालांकि उसकी चिंता नहीं करनी है जैसे ही डेट आए फर्स्ट डेट में ही आपको अपने स्कूल से जाकर के एग्जाम फॉर्म भर देना है
एग्जाम फॉर्म में क्या-क्या जानकारी रहेगी?
एक सवाल आपके मन में और आएगा कि मान लीजिए एग्जाम फॉर्म जारी हो गया क्योंकि एग्जाम फॉर्म प्रिंटेड आता है भाई उसमें जो है ना आपका सारा डिटेल छपा रहेगा आपका फोटो सिग्नेचर आपका नाम पिता का नाम माता का नाम डेट ऑफ बर्थ कैटेगरी सब कुछ छपा हुआ रहेगा उसमें हां छपा हुआ ना रहेगा तो सब्जेक्ट लेकिन ध्यान ये देना है कि सुधार जो भी कराना है आपको डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड का जो डेट है ना उस डेट में कराना है डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में कराना है
डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार कब करें?
एग्जाम फॉर्म जारी होने के बाद आप उस एग्जाम फॉर्म में सोचिएगा कि हम अपने हिसाब से कोई भी सब्जेक्ट भर दें कोई भी सब्जेक्ट चुन लें उससे कोई मतलब नहीं उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा जैसे आपका जो उस वक्त एक रजिस्ट्रेशन कार्ड मिलेगा आपको अपने स्कूल से प्रिंट करके साइन मोहर करके एक रजिस्ट्रेशन कार्ड मिलेगा जो अभी डमी आया है ना सेम ऐसा ही रहेगा का फर्क इतना है कि उसमें रजिस्ट्रेशन नंबर रहेगा अभी अगर आप मैट्रिक इंटर के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड को देखिएगा उसमें सब कुछ है छपा हुआ लेकिन रजिस्ट्रेशन नंबर में एक्स एक्स एक्स काट कूट करके लिखा हुआ है मतलब रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है और जो मूल पंजीयन पत्र आता है उसमें रजिस्ट्रेशन कार्ड तो लिखा हुआ रहेगा ही रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट लिखा हुआ रहेगा और उसमें रजिस्ट्रेशन नंबर भी रहेगा
ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड के बाद क्या होगा?
अब उसमें जो डिटेल छप के आ गए ना वही आपके एग्जाम फॉर्म पे भी छप के आएंगे और उसमें फिर आप सोचिएगा कि एग्जाम फॉर्म में हम थोड़ा बहुत चेंज कर लें सब्जेक्ट बदल दें डिटेल बदल दें या नाम कोई काट करके अपना नाम माता का नाम पिता का नाम काट करके वहां पर सही लिख दें तो हमारा सही हो जाएगा बिल्कुल नहीं होगा जो आ गया ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड में और एग्जाम फॉर्म में वही रह जाता है ठीक है सुधार जो भी करना है अभी करना है
डमी एडमिट कार्ड कब आएगा?
हां एक राहत की बात है एक राहत की बात यह है कि एग्जाम फॉर्म जो लोग भरेंगे ना उनका फिर एग्जाम फॉर्म का भरने का डेट ओवर होने के बाद उनके लिए फिर आएगा डमी एडमिट कार्ड अभी जो आया है वो डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड है और उस वक्त जो एग्जाम फॉर्म भरने के बाद आएगा वो डमी एडमिट कार्ड आएगा और उसमें अपना नाम माता का नाम पिता का नाम डेट ऑफ बर्थ छोड़ के बाकी सारी चीजें सब्जेक्ट भी आप सुधार कर सकते हैं ये एक राहत की बात है
सेंट अप एग्जाम क्या होता है?
अब रही बात कि ठीक है एग्जाम फॉर्म हम भर देंगे डमी आ जाएगा उसके बाद क्या होगा उसके बाद जो है 10 और 12 क्लास वालों का होता है सेंट अप एग्जाम जिसको हम लोग उत्प्रेषण परीक्षा भी कहते हैं और ये एग्जाम समझिए कि 10 और 12 क्लास का उनके अपने स्कूल में होने वाला फाइनल एग्जाम है मतलब इस एग्जाम के बाद 10 और 12 क्लास वालों के उनके अपने स्कूल से छुट्टी उनके अपने स्कूल में उनका फाइनल एग्जाम हो गया अब वो आगे उत्प्रेषित कर दिए गए सेंट अप कर दिए गए किस चीज के लिए भाई तो फरवरी में होने वाले मैट्रिक एंटर एग्जाम के लिए
सेंट अप एग्जाम कब होगा?
तो वो सेंटर अप एग्जाम अक्टूबर से नवंबर तक होता है जैसे इससे पहले क्या हुआ है कि अक्टूबर में हुआ मैट्रिक का तो नवंबर में हुआ इंटर का या अक्टूबर में हुआ इंटर का तो नवंबर में हुआ मैट्रिक का ऐसे ही होता है ठीक है पहले चकि इंटर का एग्जाम हुआ करते हैं फरवरी महीने में पहले इंटर होता है तो नॉर्मली पहले इंटर का सेंटर अप एग्जाम लिया जाता है तो वही अक्टूबर से नवंबर होता है तो सेंटर अप एग्जाम आपका हो जाएगा
सेंट अप एग्जाम से जुड़ी जानकारी
और सेंटर अप एग्जाम में अगर हम इसकी बात करें तो इसके लिए अलग से वीडियो आएगा डिटेल सारे आपको दिए जाएंगे कि भाई इसमें बैठने का नियम क्या है पास करने का नियम क्या है इसमें क्रॉस लगता है कि नहीं लगता है अगर ना बैठेंगे तो क्या होगा उसके लिए अलग से आर्टिकल लिखाआएगा सेपरेट आर्टिकल आएगा अभी के लिए इस वीडियो में फिलहाल इतना ही हम मिलेंगे अगली वीडियो में नए अपडेट के
🔗 महत्वपूर्ण लिंक
बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर 2027 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और आधिकारिक वेबसाइट नीचे दी गई है।
| महत्वपूर्ण जानकारी | लिंक |
|---|---|
| बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
| मैट्रिक इंटर एग्जाम फॉर्म 2027 | जल्द उपलब्ध होगा |
| बिहार बोर्ड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2027 | यहां जल्द देखें |
| बिहार बोर्ड ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड 2027 | लिंक जल्द जारी होगा |
| बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड 2027 | लिंक जल्द जारी होगा |
| बिहार बोर्ड मैट्रिक 2027 | लेटेस्ट अपडेट देखें |
| बिहार बोर्ड इंटर 2027 | लेटेस्ट अपडेट देखें |
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर एग्जाम फॉर्म 2027 कब भरा जाएगा?
मैट्रिक और इंटर एग्जाम फॉर्म भरने की प्रक्रिया सामान्यतः अगस्त के अंतिम समय या सितंबर की शुरुआत में शुरू हो सकती है। आधिकारिक तिथि बिहार बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन में दी जाएगी।
बिहार बोर्ड 2027 का ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड कब आएगा?
डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी किया जाएगा।
अगर रजिस्ट्रेशन छूट गया है तो क्या होगा?
रजिस्ट्रेशन के लिए दोबारा मौका मिलने की स्थिति में निर्धारित तिथि के अंदर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा।
डमी एडमिट कार्ड कब आएगा?
एग्जाम फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद डमी एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
सेंट अप एग्जाम क्या होता है?
सेंट अप एग्जाम 10 और 12 क्लास के विद्यार्थियों की परीक्षा है, जो उनके अपने स्कूल में आयोजित होती है।