Bihar Board Students के लिए बड़ी खुशखबरी: 15 अगस्त से शुरू होगा Interactive Learning App, 9वीं से 12वीं तक फायदा

बिहार बोर्ड के छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी निकल कर सामने आ रही है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अर्थात बिहार बोर्ड ने स्कूली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने के उद्देश्य से एक Interactive Learning App तैयार किया है, जिसको 15 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। अब ये Interactive Learning App है क्या, किसके लिए है और इससे बच्चों को क्या फायदे हो सकते हैं तो देखिए ये जो Interactive Learning App है ये पढ़ने के लिए 9, 10, 11, 12 क्लास के जो स्टूडेंट्स हैं ना उनके लिए बनाया गया है।इस Learning App के माध्यम से जो स्टूडेंट है वह 24 घंटे अपने सवाल विशेषज्ञों से पूछ सकेंगे, सब्जेक्ट स्पेशलिस्ट से पूछ सकेंगे। टीचर जो है ना वो 24 घंटे उनके सवालों का जवाब दे सकते हैं। हालांकि इसके बारे में एक और स्पष्टीकरण आया कि रात में 12:00 बजे तक चाहे तो आप अपना सवाल टीचर से पूछ सकते हैं इस ऐप के माध्यम से और आपके सवालों का आपको जवाब भी मिलेगा।

बिहार बोर्ड Interactive Learning App क्या है?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अब ये Interactive Learning App है क्या, इसमें क्या-क्या फैसिलिटीज रहेंगी और किस-किस स्कूल के बच्चों को मिलेगा यही कहा जा रहा है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अर्थात बिहार बोर्ड ने स्कूली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने के लिए उद्देश्य Interactive Learning की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया।

15 अगस्त से यह सुविधा राज्य के चयनित 688 स्कूलों में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के छात्रों को मिल सकेगा। चरणबद्ध तरीके से इसे राज्य के सभी स्कूलों में लागू करने की योजना है।

फिलहाल शुरुआत में 15 अगस्त से 688 जो स्कूल चुने गए हैं ना, पूरे राज्य के 688 स्कूलों के नाइन, 10, 11, 12 क्लास के बच्चों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा और स्टेप बाय स्टेप चरणबद्ध तरीके से पूरे राज्य के सभी स्कूलों के बच्चों के लिए यह सुविधा लागू की जाएगी।

688 स्कूलों के छात्रों को पहले मिलेगा लाभ

यह ऐप बिहार बोर्ड तैयार कर रहा है और इसमें जो स्कूल 688 अभी चुने गए हैं उनके बच्चों को अलग-अलग Learning ID दी जाएगी ताकि उसके माध्यम से बच्चे इस ऐप में लॉगिन कर सकें।

विद्यार्थी इस ऐप में शिक्षकों से पाठ्यक्रम से जुड़े कोई भी सवाल पूछ सकेंगे। शुरुआत में मैथ, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, इंग्लिश जैसे विषयों के लिए सुविधा मिलेगी और अगले चरण में अन्य विषय जो सब्जेक्ट बच जाएंगे वो सारे सब्जेक्ट और राज्य के जो बाकी स्कूल बच जाएंगे उनमें जो पढ़ने वाले कक्षा नवीं से 12वीं के विद्यार्थी हैं उनको भी यह सुविधा दी जाएगी।

24 घंटे पूछ सकेंगे पढ़ाई से जुड़े सवाल

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के वर्तमान अध्यक्ष डॉ. त्याग राजन के अनुसार इस सुविधा के शुरू होने से बच्चों को पढ़ाई में बड़ी मदद मिलेगी। Interactive Learning का उद्देश्य विद्यार्थियों को मेंटरशिप प्रदान करना है ताकि विद्यार्थी किसी भी समय शिक्षकों से मन में उपजे सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं को शांत कर सकें।

इस ऐप के माध्यम से जो बच्चे हैं ना कंप्यूटर हो या मोबाइल हो या टैब हो या लैपटॉप हो इन सब चीजों के माध्यम से पढ़ाई कर सकते हैं और बच्चों के स्क्रीन पर 10 शिक्षकों का एक पैनल होगा। छात्र किसी भी शिक्षक से किसी भी समय अपना सवाल पूछ सकते हैं।

APAAR ID और Enrollment Number भी जुड़ेगा

विद्यार्थियों की APAAR ID और Enrollment Number भी ऐप में जुड़ा हुआ होगा और इसकी मदद से पता लगाया जा सकेगा कि Interactive Learning की सुविधा मिलने के बाद विद्यार्थियों के रिजल्ट में कितना सुधार हुआ है, कुछ फर्क पड़ा कि नहीं, उनके अंदर कुछ इंप्रूवमेंट हुआ या नहीं हुआ।

और यदि किसी सब्जेक्ट या फिर पाठ्यक्रम को समझने में विद्यार्थियों को दिक्कत होती है तो वे इसी ऐप के मदद से दूसरे शिक्षकों से भी मदद ले सकते हैं।

Interactive Learning App में कौन-कौन से विषय होंगे?

शुरुआत में कुछ प्रमुख विषयों के लिए सुविधा मिलेगी। इनमें मुख्य रूप से निम्न विषय शामिल हैं:

  • मैथ
  • फिजिक्स
  • केमिस्ट्री
  • बायोलॉजी
  • इंग्लिश

अगले चरण में अन्य विषयों को भी इस सुविधा में शामिल किया जाएगा।

मोबाइल, कंप्यूटर, टैब और लैपटॉप से कर सकेंगे पढ़ाई

इस ऐप के माध्यम से विद्यार्थी कंप्यूटर, मोबाइल, टैब और लैपटॉप के माध्यम से पढ़ाई कर सकते हैं। बच्चों को पढ़ाई से जुड़े सवाल पूछने और विशेषज्ञ शिक्षकों से मदद लेने की सुविधा मिलेगी।

अगर किसी विद्यार्थी को किसी विषय या पाठ्यक्रम को समझने में दिक्कत होती है तो वह इस ऐप के माध्यम से दूसरे शिक्षकों से भी मदद ले सकता है।

पूरे बिहार के छात्रों को मिलेगा लाभ

तो एक बहुत बेहतरीन पहल हो रही है। शुरुआत में भले ही 688 स्कूलों के बच्चों को ही इसका लाभ मिलेगा लेकिन हां धीरे-धीरे स्टेप वाइज पूरे बिहार के सारे स्कूलों के नाइन टू 12 के सारे बच्चों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा।

24ों घंटे आप अपने उस ऐप के माध्यम से जो सब्जेक्ट के स्पेशलिस्ट टीचर हैं उनसे आप सवाल का जवाब पूछ सकते हैं, सॉल्यूशन पूछ सकते हैं, अपने जिज्ञासाओं को शांत कर सकते हैं और अपने डाउट को सॉल्व कर सकते हैं। यह सारी सुविधा बिहार बोर्ड की तरफ से उपलब्ध कराई जा रही है।

15 अगस्त को लॉन्च होगा Interactive Learning App

15 अगस्त को यह ऐप लॉन्च होने जा रहा है। शुरुआत में राज्य के चयनित 688 स्कूलों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से इसे राज्य के सभी स्कूलों में लागू करने की योजना है।

बिहार बोर्ड Interactive Learning App से छात्रों को क्या फायदे होंगे?

  • पढ़ाई से जुड़े सवाल विशेषज्ञ शिक्षकों से पूछ सकेंगे।
  • अपने डाउट को क्लियर कर सकेंगे।
  • मैथ, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और इंग्लिश जैसे विषयों में मदद मिलेगी।
  • मोबाइल, कंप्यूटर, टैब और लैपटॉप से पढ़ाई कर सकेंगे।
  • 10 शिक्षकों के पैनल से सहायता ले सकेंगे।
  • पाठ्यक्रम से जुड़े सवालों का समाधान प्राप्त कर सकेंगे।
  • आगे चलकर बिहार के सभी स्कूलों के विद्यार्थियों को सुविधा मिलने की योजना है।

निष्कर्ष

तो कुल मिलाकर बिहार बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों के लिए एक बहुत बेहतरीन पहल की जा रही है। शुरुआत में 688 स्कूलों के बच्चों को इसका लाभ मिलेगा लेकिन धीरे-धीरे स्टेप वाइज पूरे बिहार के सारे स्कूलों के नाइन टू 12 के सारे बच्चों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा।

15 अगस्त को यह ऐप लॉन्च होने जा रहा है। आपका इस बारे में क्या ख्याल है इस ऐप के लॉन्च होने और उसके बाद सारे अगर स्टूडेंट्स को इसका एक्सेस मिल जाए उसके बाद क्या-क्या लाभ हो सकते हैं आपका इसमें क्या विचार है क्या राय है कमेंट करके हमें भी बताइएगा।

📌 महत्वपूर्ण सूचना: Interactive Learning App का आधिकारिक लिंक उपलब्ध होने के बाद ऊपर दिए गए लिंक में अपडेट किया जा सकता है।
मंजू कुमारी
✍️ AUTHOR

Manju Kumari

📍 Siwan, Bihar

मंजू कुमारी बिहार से हैं। वे शिक्षा, बिहार बोर्ड, छात्रवृत्ति, सरकारी योजनाओं, रिजल्ट और सरकारी नौकरी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को सरल, स्पष्ट और आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाती हैं। उनका उद्देश्य छात्रों, युवाओं और आम लोगों तक उपयोगी एवं जरूरी जानकारी समय पर उपलब्ध कराना है।

🎓 शिक्षा 📚 बिहार बोर्ड 💰 छात्रवृत्ति 📊 रिजल्ट 💼 सरकारी नौकरी 🏛️ सरकारी योजना

Leave a Comment