BA BSc BCom Exam Copy Kaise Likhen? ग्रेजुएशन परीक्षा में कॉपी लिखने का सही तरीका

BA BSc BCom में Exam Copy लिखने का सही तरीका

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दोस्तों आपका स्वागत है आज के इस नए वीडियो में आज के वीडियो में हम लोग डिस्कस करेंगे कि बीए बीएससी बीकॉम में जो भी बच्चे पढ़ रहे होते हैं ग्रेजुएशन जो भी करते हैं तो उनका बहुत ज्यादा डिमांड होता है कि सर एक बात बताइए कि हमें कॉपी कैसे लिखना चाहिए यानी अपने जो आपका एग्जाम होने वाला है उसमें किन-किन बातों का ध्यान में रखना चाहिए यानी कि देखिए जब आपका एग्जाम होता है तो आप क्या करते हैं कि कुछ-कुछ चीजों को भूल जाते हैं तो लेकिन उन चीजों को भी ध्यान में रखना होगा तभी देखिए छोटी-छोटी चीजों को जब याद रखिएगा तभी आपका बड़ा मंजिल बनता है या बड़ा अच्छा नंबर आपको मिलता है ठीक है तो किन-किन चीजों को याद रखना चाहिए ध्यान में रखना चाहिए और किन-किन चीजों को ध्यान में रखकर अपने कॉपी में लिखना चाहिए उन सभी चीजों के ऊपर आज डिस्कस करेंगे आप बढ़िया से इन चीजों को देखिएगा समझिएगा और देखिएगा आपके एग्जाम में आपको बहुत बेनिफिट होने वाला है ठीक है तो चलिए शुरू करते हैं वीडियो को यहीं से आपको समझना है और नए होंगे तो चैनल को सब्सक्राइब भी कीजिएगा ताकि आपको इस तरह का अपडेट या नॉलेज आपको मिलता रहे बराबर ठीक है तो देखिए एग्जाम कॉपी लिखने का तरीका क्या है यानी देखिए सबसे पहली बात यही होता है कि आप जब एग्जाम देने जाते हैं ये मान लीजिए आपका कॉपी है ये आपको दे दिया जाता है तो आखिर आपको जब कॉपी दिया जाता है क्वेश्चन पेपर दिया जाता है तो आखिर कॉपी को लिखिएगा कैसे उसका एक बेस्ट तरीका क्या है वो चीज हम आपको बताने वाले हैं

Exam Copy में 1/4 हिस्सा कैसे छोड़ें

पहली बात ये देखिए बाबू जब आपको कॉपी दिया जाए कल ही कुछ बच्चे हमको कमेंट कर रहे थे कि सर बताइए कि हम जो है एक तरफ छोड़ देते हैं ठीक है कोई भी बच्चा है बोल रहा है कि हम एक तरफ छोड़ते हैं 1/4 उसके बाद लिखने का काम करते हैं तो क्या ये सही है मेरा तरीका तो बिल्कुल सही है कोई दिक्कत नहीं है आप कॉपी को लीजिए 1/4 छोड़ दीजिएगा चौथाई छोड़ने के का मतलब होता है ना बच्चों कि इस चौथाई में आपको नहीं लिखना है बल्कि इस चौथाई में जो टीचर होंगे जो आपकी कॉपी को चेक करेंगे उनको यहां पे नंबर देना होता है जैसे चार नंबर दो नंबर तीन नंबर जैसे भी कुछ भी देना है ना तो इसी चौथाई में दिया जाता है ताकि वो साफ-सुथरा दिखे उसके बाद आप जब कॉपी लिखते हैं तो 1/4 छोड़कर 3/4 में कॉपी लिखिएगा अब बोलिएगा ये चौथाई क्या होता है जब आपको कॉपी दिया जाता है ना तो कुछ नहीं कीजिए कॉपी को चार बार फोल्ड फोल्ड कीजिए एक बार बीच से फोल्ड कीजिए तो आधा हो जाएगा और फिर एक बार फोल्ड कीजिएगा यानी चार बराबर-बराबर पार्ट में वो बट जाएगा एक पार्ट को छोड़ दीजिएगा और तीन पार्ट में लिखना है आपको ठीक है तो ये काम आपको जरूर करना है अपने एग्जाम लिखते हुए या कॉपी लिखते हुए ठीक तो पहला बात ध्यान रखिए कि कॉपी जब भी लिखेंगे एक चौथाई को छोड़ेंगे चौथाई छोड़ने का अर्थ होता है कि जो टीचर्स हैं जो आपके कॉपी को चेक कर रहे हैं वो अच्छे से अपना नंबर या मार्किंग कर सकें

Answer लिखते समय Introduction कैसे लिखें

ठीक दूसरा काम आपको जो करना है कॉपी लिखते हुए कि आपको जब आप कॉपी आपको मिलता है ना जैसे मान लीजिए हम आपको बोले कि आपसे पूछ दे कि बताइए मौलिक अधिकार क्या होता है मौलिक अधिकार क्या है मौलिक अधिकार की चर्चा करें मौलिक अधिकार जो है अधिकार क्या है ये आपसे क्वेश्चन पूछ दिया ठीक है तो आपको पहले क्या करना है जब आंसर लिखिएगा ये क्वेश्चन मान लीजिए एक नंबर क्वेश्चन था ठीक है अब आंसर आप लिखना शुरू कीजिएगा यहां पे नीचे में तो आंसर जब आप लिखिएगा बाबू तो वहां पे इंट्रोडक्शन होता है इंट्रोडक्शन को परिचय बोलते हैं ठीक है तो यहां पे इंट्रोडक्शन में आपको वही चीज लिखना है जो मौलिक अधिकार से रिलेटेड है यानी आपको लिखना है कि मौलिक अधिकार जो है ये सभी मानव को मिलने वाला एक अधिकार है जो भी इंसान पैदा हुआ है उसको कुछ ना कुछ अधिकार दिया गया है और मौलिक अधिकार की चर्चा हमारे संविधान में की गई है ठीक और कहिएगा कि मौलिक अधिकार की चर्चा हमारे संविधान में आर्टिकल इतना से इतना में किया गया यानी अनुच्छेद कितना से कितना में किया गया उस चीज को लिख दीजिएगा उसके बाद आप कहिएगा कि मौलिक अधिकार के बारे में हम जो है और डिस्कशन या विवरण निम्नलिखित रूप से देते हैं ठीक है

Introduction कितने लाइन का लिखना चाहिए

उसके बाद यह जो इंट्रो होता है ना बच्चों इंट्रोडक्शन इसको बोलते हैं ठीक है जब भी आप कोई भी क्वेश्चन को लिखिए तो इंट्रोडक्शन आप जब भी लिखेंगे वो इंट्रोडक्शन ज्यादा बड़ा नहीं होना चाहिए कुछ-कुछ बच्चे जो है ना वो क्या करते हैं कि कुछ-कुछ बच्चे एकदम एक पेज का इंट्रोडक्शन लिखते हैं नहीं आपको एक पेज का नहीं लिखना है जब भी आंसर लिखिए तो इंट्रोडक्शन 10 लाइन का लिखिए 10 लाइन से बड़ा नहीं रखना है 10 लाइन का इंट्रोडक्शन लिखिए

Main Part में Answer कैसे लिखें

उसके बाद बॉडी पार्ट आइए मेन पार्ट जो होता है क्वेश्चन का जैसे आपसे पूछा हुआ है कि बताइए मौलिक अधिकार है क्या तो मौलिक अधिकार का जो मेन पार्ट है जैसे कि आपको बताना है स्वतंत्रता का अधिकार समानता का अधिकार धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार शोषण के विरुद्ध अधिकार ये सब जब पार्ट आप लिखिएगा इसी को बोलते हैं मेन पार्ट यानी उस क्वेश्चन का मेन जो पार्ट है वो जब आप लिखिएगा तो उसमें आपको क्या करना है कि आप जो है पैराग्राफ वाइज लिखिए यानी तीन से चार पेज का ये पैराग्राफ वाइज आपको मेन पार्ट लिखना है

Conclusion यानी निष्कर्ष कैसे लिखें

और सबसे अंतिम में कोई भी क्वेश्चन है सब्जेक्टिव क्वेश्चन है उसका निष्कर्ष होता है कंक्लूजन होता है कंक्लूजन नहीं लिखिएगा तो आपको नंबर नहीं मिलेगा अब बहुत से बच्चे हमसे सवाल यह भी करते हैं कि गुरु जी एक बात बताइए निष्कर्ष कितने लाइन का होना चाहिए तो निष्कर्ष जब भी आप लिखिएगा वो 10 से 12 लाइन का होना चाहिए इससे बड़ा नहीं होना चाहिए 10 लाइन से छोटा भी होगा तो चलेगा लेकिन बहुत बड़ा नहीं ये नहीं कि आधा पेज दो पेज का हम निष्कर्ष लिख रहे हैं नहीं होता है निष्कर्ष जब लिखिएगा हेडिंग बनाइएगा निष्कर्ष और उसके बाद लिखिएगा ठीक है

एक Answer को पूरा करने का सही तरीका

कोई भी क्वेश्चन लिखिएगा तो पहली पार्ट में आपको ध्यान में रखना है बच्चों कि पहले आप लिखिएगा परिचय परिचय लिखिएगा उसके बाद उस क्वेश्चन को लिखना शुरू कीजिएगा 10 लाइन लिखिएगा खत्म हो गया उसके बाद पैराग्राफ चेंज कीजिएगा फिर आप लिखना शुरू कीजिएगा फिर आप दो-तीन पेज आपको लिखना है और फिर अंतिम में आप लिखिएगा निष्कर्ष और निष्कर्ष भी आपको एक हेडिंग बनाकर लिखना है उसको अंडरलाइन करना है उसके बाद लिखिएगा निष्कर्ष जो कि 8 से 10 लाइन या 12 लाइन का लिख सकते हैं आप इतना लिख दीजिएगा निष्कर्ष आपका कंप्लीट हो गया ये आपका एक आंसर का मतलब एक क्वेश्चन का आंसर आपका कंप्लीटेड हुआ ऐसे ही तरीके आपको अपनाने पड़ेंगे तब आपको बेहतर नंबर मिलता है क्योंकि एग्जामिनर आज के समय में ना बच्चों बहुत चीजों को बस सरसरी निगाह से देख लेगा ना तो वो बता देगा कौन बच्चा कितना अच्छा लिखा है और कौन बच्चा कहां पे गलती किया है ठीक है वो बस एक लाइन दो लाइन चार लाइन 10 लाइन ही पढ़ता है सब नहीं पढ़ता है

अंतिम समय में तैयारी करने वाले Students के लिए जरूरी बात

लेकिन अब बहुत बड़ी जो बातें होती है वो ये है बहुत से बच्चे बोलते हैं कि गुरु जी हम तो अंतिम में शुरू ही किए हैं तैयारी तो क्या हम लिख पाएंगे तो लिख पाइएगा ठीक है लेकिन आपको उसके पीछे थोड़ा मेहनत भी करना पड़ेगा पहली बात दूसरी जो अब हम लोग बातचीत करेंगे वो पेज कितना भरना चाहिए यानी कितना जो है पेज आपको एक एग्जाम में लिखना चाहिए यानी बेस्ट तरीका जो है पेज भरने का या फिर पेज में लिखने का वो क्या होता है

Short Answer Question कितने पेज का लिखें

तो देखिए बिहार में कोई भी बच्चा है उसका एग्जाम जब होता है ना ग्रेजुएशन का तो उसमें देखिएगा शॉर्ट आंसर क्वेश्चन और लॉन्ग आंसर क्वेश्चन दोनों तरह का क्वेश्चन होता है और एक होता है ऑब्जेक्टिव ऑब्जेक्टिव में तो कोई बात नहीं है ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन रहेगा एक-एक लाइन में आंसर लिखिए बात खत्म ठीक है अब देखिए सब्जेक्टिव जो शॉर्ट आंसर क्वेश्चन होता है ये आपका क्वेश्चन जो होता है वो चार क्वेश्चन रहता है ठीक है चार क्वेश्चन आपको लिखना है अब आप बोलिएगा कि एक क्वेश्चन हम पांच पेज का लिखे दूसरा तीन पेज का दूसरा तीसरा चार पेज का ऐसे लिखिएगा मान लीजिए तो आपसे क्या गलती होगा जानते हैं एक क्वेश्चन छोड़ दीजिएगा या तो लॉन्ग छूट जाएगा या शॉर्ट छूट जाएगा क्योंकि समय का भी तो अभाव है समय का भी प्रबंधन करना है आपको ठीक है तो मेरे तरफ से एक आपको एडवाइस है क्या शॉर्ट आंसर क्वेश्चन जब भी लिखिए हर एक क्वेश्चन को दो से तीन पेज का ही लिखना है इससे बड़ा नहीं लिखना है इससे बड़ा लिखने जाइएगा तो आपका लॉन्ग आंसर क्वेश्चन छूट जाएगा तो वो काम नहीं कीजिएगा जब शॉर्ट आंसर क्वेश्चन लिखिएगा चार क्वेश्चन आपका रहता है मान लीजिए 4 * 2 = 8 पेज ही आप लिखिए कोई दिक्कत नहीं है कोई खराब नहीं है आपको अच्छा नंबर मिलेगा खराब नंबर नहीं मिलेगा आठ पेज 10 पेज लिख दीजिए लेकिन आपको मिलेगा अच्छा नंबर मिलेगा ठीक है यानी कि कॉपी जब भी लिखिए तो दो पेज से ज्यादा ही लिखना है ठीक तो इस बात को ध्यान में रखिएगा

Long Answer Question कितने पेज का लिखें

तीसरी बातें जो आपके लिए बहुत इंपॉर्टेंट है वो लॉन्ग आंसर क्वेश्चन को लेकर कि गुरु जी लॉन्ग आंसर के क्वेश्चन कितना लिखा जाए तो लॉन्ग आंसर क्वेश्चन आपके लिए कितना रहता है एग्जाम में तीन क्वेश्चन रहता है और सब रहता है 10-10 नंबर का तो लॉन्ग आंसर क्वेश्चन हर एक क्वेश्चन को चार पेज लिखना पड़ेगा यानी 3 4 12 यानी 12 पेज आपको लॉन्ग आंसर क्वेश्चन पर आपको फोकस करके देना होगा

Answer में Content कैसे बढ़ाएं

अब बोलिएगा सर 12 पेज देते हैं लेकिन हमारे पास कंटेंट ही कम हो जाता है हम लिख नहीं पाते हैं तो आपको कंटेंट बनाना पड़ेगा बनाने का मतलब ये होता है कि जैसे मान लीजिए आपके पास शॉर्ट नोट है आपने शॉर्ट नोट को पढ़ा उसको आपको लिखने के लिए दे दिया गया है लॉग में तो आप क्या कीजिए उससे संबंधित जो बात है या जो भी उससे संबंधित मुद्दा है उसको लिखिए जो चीजें आपको पढ़ाया जाता है ना तो उसमें कुछ-कुछ चीजें रिलेट करके बताया जाता है कि ऐसा था वैसा था तो उन चीजों को ध्यान में रखकर आप उसको लिखा कीजिए उसको छोड़ना नहीं है आपको भी उसी ढंग से लिखना है जिस ढंग से आपको पढ़ाया जाता है ठीक है तो यानी कि कॉपी लिखते हुए आपको इस बात का भी ध्यान में रखना है कि कॉपी में पेज आपका भरे

Exam में कितने पेज लिखने चाहिए

अब देखिए एक बात और है कि सर कितना पेज लिखेंगे तो हमको अच्छा नंबर मिल जाएगा यह हमसे बहुत ज्यादा सवाल बनता था तो देखिए 20 पेज से ऊपर आप अगर लिखते हैं यानी 20 प्लस पेज लिखते हैं तो 70% आपका मार्क्स आना तय है इससे कम नहीं आएगा इससे ज्यादा ही आएगा ठीक है लेकिन अगर 25 प्लस पेज यानी एक एग्जाम में एक पेपर में 3 घंटे में अगर 25 पेज से ज्यादा आप लिख दीजिएगा तो 80% के आसपास आपको नंबर मिलेगा लेकिन उसमें ये बात है ऑथेंटिक्स होना चाहिए यानी जब चीजों को लिखिए तो वो उससे रिलेटेड हो ऐसा नहीं हो जहां तहां का बात उठा दिए आपसे पूछ रहा है मान लीजिए मौलिक अधिकार और लिख रहे हैं आप मौलिक कर्तव्य तो वो चीज नहीं चलेगा आप जब भी क्वेश्चन को बनाइए जो क्वेश्चन पूछा गया है उसी से रिलेटेड बातचीत लिखिए हो सकता है कहीं पे आप चीजों को भूलते होंगे तो वहां पे कहानी किस्सा भी बना सकते हो उससे रिलेटेड लेकिन कुछ से कुछ नहीं लिखना है यानी अनर्गल चीजें नहीं लिखनी है ये नहीं कि हमको पूरा लिखना है और इसके कारण आप कुछ से कुछ लिख दीजिए नहीं करना है वो चीज ठीक है उन चीजों से बचना है

Exam में कौन सा Pen इस्तेमाल करें

तीसरी बातें जो आपको एक और बात बता देते हैं कौन कलर का पेन लिख सकते हैं या कौन कलर का पेन का यूज कर सकते हैं आप तो आपको बता दें आप ब्लैक पेन यूज कर सकते हैं ब्लैक पेन ठीक है ब्लैक कर सकते हैं ब्लू कर सकते हैं ठीक है उसके बाद आप चाहें तो देखिए रेड तो आप यूज़ नहीं करेंगे ग्रीन तो आप यूज़ नहीं कर सकते कि जो भी कॉपी आपका चेक होता है ना वो ग्रीन पेन से ही चेक होता है हम लोग भी चेक करते हैं तो ग्रीन पेन ही हम लोग को दिया जाता है कि ग्रीन पेन से आपको चेक करना है उसमें मार्किंग करना आता है रेड पेन नहीं चलता है कॉपी में कहीं पे भी कॉपी में बहुत ऐसे टीचर हैं जो यूज करते थे तो वो अलग बात है लेकिन ऑफिशियली ये बात क्लियर है कि आपको रेड पेन का यूज नहीं करना है कॉपी चेक करने में तो इस वजह से आपको ध्यान में रखना है रेड पेन का यूज़ आप नहीं कर सकते ना तो लिखने में ना ही कॉपी को चेक करने में और ग्रीन पेन का यूज़ आप नहीं करिएगा इसलिए कि आपका कॉपी चेक होता है ग्रीन पेन से तो ये भी नहीं आप ब्लू और ब्लैक का यूज कर सकते हैं

Exam में दो Pen का इस्तेमाल कैसे करें

अब रहता है सवाल कि गुरुजी दो पेन का यूज कर सकते हैं तो अभी कुछ दिन से ट्रेंड हम देख रहे हैं कुछ दिन से इससे पहले नहीं था बिहार में ये चीज नहीं था लेकिन अब जो ट्रेंड बन रहा है वो ये है कि जैसे हम लोग जब पढ़ रहे थे ना बाबू हम लोग भी पटना से पढ़े तो हम लोग के समय में टीचर्स यही बात बोलते हैं एक ही पेन को यूज़ करना है दो पेन यूज़ नहीं करेगा तो उस समय हम लोग एक ही पेन यूज़ करते लेकिन कुछ दिन से जो अब हम लोग को भी देखने को मिल रहा है जो कॉपी हम लोग को भी मिलता है तो हम लोग देखते हैं तो उसमें यही समझ में आ रहा है कि दो पेन अगर आप यूज़ करते हैं तो कोई दिक्कत नहीं है ब्लैक और ब्लू ब्लैक पेन से आप क्या कीजिएगा हेडिंग आप लिखिएगा जैसे परिचय लिखना है किसी भी क्वेश्चन का तो परिचय को लिख के और हेडिंग बना दीजिएगा इसी तरह नीचे से उसको अंडरलाइन कर दीजिएगा तो इसमें आप ब्लैक पेन का यूज करिए या ब्लू पेन का यूज कीजिए और उसके बाद जो कंटेंट लिख रहे हैं उसमें ब्लैक ब्लू कोनो का यूज़ कर लीजिए यानी उससे क्या होगा कि टीचर्स के सामने वो झलकेगा दिखेगा सामने से कि हां ये बच्चा ये हेडिंग बना के लिखा हुआ है ठीक है तो आप यूज़ कर सकते हैं ब्लैक और ब्लू दोनों पेन का यूज़ कर सकते हैं आप अपने एग्जाम को लिखते समय ठीक है

Exam में Time Management कैसे करें

दूसरी बात और ध्यान में रखिएगा कि टाइम मैनेजमेंट कितने क्वेश्चन को बनाने में कितना समय देना है वो चीज आप पहले से डिसाइड कर लीजिएगा जैसे मान लीजिए आपके पास 3 घंटा है 3 घंटा में आपको चार शॉर्ट आंसर क्वेश्चन बनाना है तो चार शॉर्ट आंसर क्वेश्चन बनाना है ना बच्चों तो उसमें आप कोशिश करिए 20 20 मिनट देंगे हम 20 * 4 = 80 मिनट हो गया 80 मिनट में आपका तैयार हो गया और 3 घंटा में कितना होता है 180 मिनट होता होता है कि नहीं 180 मिनट 60 मिनट का 1 घंटा होता है तो 180 मिनट में 80 मिनट में आपने क्या किया टोटली आपने बना दिया किसको आप देखिएगा शॉर्ट आंसर क्वेश्चन को बना दिया 20 मिनट से ज्यादा नहीं देना है यह अपनी गांठ मान लीजिए अपने दिमाग में आप अपना जो है घड़ी पहन के जाइए 20 मिनट में एक सब्जेक्टिव क्वेश्चन बनाना है शॉर्ट आंसर क्वेश्चन और लॉन्ग आंसर क्वेश्चन को 30 मिनट दीजिए 30 मिनट में एक-एक क्वेश्चन बनाइए यानी कि देखिए तीन क्वेश्चन लॉन्ग है आपके पास तो 1 1/2 घंटा में आपका लॉन्ग बन जाएगा और वही एक घंटा 20 मिनट में आपका शॉर्ट आंसर क्वेश्चन बन जाएगा अब रहेगा 10 मिनट 10 मिनट में ऑब्जेक्टिव बना लीजिए बात खत्म 3 घंटा आपका पूरा खत्म हो गया तो आपको ये फिक्स करना है अपने दिमाग में कि 20 मिनट में शॉर्ट आंसर क्वेश्चन एक-एक बनाना है और लॉन्ग आंसर क्वेश्चन के लिए हमको 30 मिनट देना है और उसी में अपना कॉपी भी भरना है ठीक है तो ऐसे ही करिएगा

Exam में Diagram और Map का इस्तेमाल करें

दूसरा कि आप जो है अपने एग्जाम में आप डायग्राम का यूज़ कीजिए जैसे इस तरह का डायग्राम बनाइए या फिर होता है ना कोई बच्चा बनाता है इस तरह का डायग्राम देखिए आपको बता दें इस तरह का भी डायग्राम बना सकते हैं कोई भी आपको जैसे कि मान लीजिए कि आपसे पूछ दे कि मेसोपोटामिया की सभ्यता के पतन का क्या कारण था या हड़प्पा सभ्यता के पतन का क्या कारण था तो एक नंबर दो नंबर तीन नंबर ये कारण आप लिख सकते हैं ऐसे करके चार नंबर ये डायग्राम आप बना सकते हैं मैप का यूज़ कर सकते हैं मैपिंग जो होता है उसको भी यूज़ कर सकते हैं अपने एग्जाम में ठीक है तो इन चीजों को ध्यान में रखिएगा आपको बहुत अच्छा और बहुत बेनिफिट होगा

Exam से पहले इन जरूरी बातों को जरूर याद रखें

ठीक है अंतिम समय में इन चीजों को हम इसलिए भी बता देते हैं बच्चों को ताकि उसके दिमाग में रिकॉल हो सके हम जानते हैं आपको पता होगा लेकिन हम आपको इसलिए भी बता दिए ताकि आप रिकॉल कर सके और फिर से आप ईमानदारी से अपनी तैयारी करते हुए आप बढ़िया नंबर ले आ सके ठीक है तो आज का वीडियो कैसा लगा नहीं लगा कमेंट करके बता दीजिएगा बाकी चीजें नए क्लास में नए वीडियो में आपको मिलती रहेगी और अगर आपको कोई भी तरह का जो क्लास चाहिए या वीडियो चाहिए जो नहीं मिल रहा है तो कमेंट कीजिएगा हम वहां पे आपके वीडियो का लिंक डाल देंगे ठीक है काहे कि हम सब कुछ पढ़ा दिए ठीक है तो आपको जो भी चाहिए आप बताइएगा कमेंट में हम डाल देंगे ठीक तो आज के लिए इतना ही बच्चों फिर मिलते हैं एक नए क्लास में धन्यवाद

मंजू कुमारी
✍️ AUTHOR

Manju Kumari

📍 Siwan, Bihar

मंजू कुमारी बिहार से हैं। वे शिक्षा, बिहार बोर्ड, छात्रवृत्ति, सरकारी योजनाओं, रिजल्ट और सरकारी नौकरी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को सरल, स्पष्ट और आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाती हैं। उनका उद्देश्य छात्रों, युवाओं और आम लोगों तक उपयोगी एवं जरूरी जानकारी समय पर उपलब्ध कराना है।

🎓 शिक्षा 📚 बिहार बोर्ड 💰 छात्रवृत्ति 📊 रिजल्ट 💼 सरकारी नौकरी 🏛️ सरकारी योजना

Leave a Comment