Bihar Board Half Yearly Exam 2026: 9वीं से 12वीं तक परीक्षा की डेट जारी, यहां देखें पूरा Exam Date

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

तो दोस्तों फाइनली खुशखबरी आ चुकी है। जी हां, 9, 10, 11, 12 के बच्चे जो कि हाफ ईयरली एग्जाम का इंतजार कर रहे थे, हाफ ईयरली एग्जाम का डेट जारी हो चुका है। ये हाफ ईयरली एग्जाम जिसको हम लोग अर्धवार्षिक परीक्षा कहते हैं। डेट के साथ-साथ जो है ना बहुत सारी बातें भी क्लियर हो गई हैं, जैसे कि इस एग्जाम का क्वेश्चन पेपर कहां से आएगा, कौन क्वेश्चन पेपर भेजेगा, कितने चैप्टर तक से क्वेश्चन पेपर पूछे जाएंगे, साथ ही साथ एग्जाम कहां होगा, सेंटर कहां जाएगा, एडमिट कार्ड आएगा कि नहीं आएगा, रिजल्ट कैसे बनेगा, कोई फेल हो जाएगा तो क्या होगा और अगर कोई एग्जाम ना देगा तो क्या होगा। क्या उसका रजिस्ट्रेशन, उसका एग्जाम फॉर्म, उसका एडमिशन क्या ये सब रोके भी जा सकते हैं, क्या यह सब कैंसिल भी हो सकते हैं? ये सारी बातें मैं क्लियर करने वाला हूं इस वीडियो में। 9, 10, 11, 12 सबके लिए यह एक बहुत बड़ा अपडेट आ चुका है।

बिहार बोर्ड हाफ ईयरली एग्जाम 2026 का डेट जारी

देखिए, यह जो लेटर आप देख रहे हैं ना, यह बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने जारी किया है। किस डेट में भाई? तो यह जारी किया है 31 अगस्त के डेट में और यह लेटर लिखा गया है किसको? तो भाई, पूरे बिहार के जितने भी जिले हैं, सभी जिलों के जो डीईओ होते हैं, मतलब जिला शिक्षा अधिकारी, उनको लिखा गया है। और इसमें हेडिंग क्या बनाया गया है तो कक्षा 12वीं, 10वीं और नौवीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा। मतलब यहां पर ये तो एक बात स्पष्ट हो गया कि जो 12 क्लास के बच्चे हैं या फिर जो 10 क्लास के बच्चे हैं या फिर जो नाइन क्लास के बच्चे हैं, इन तीनों क्लास के बच्चों के लिए कौन सा एग्जाम होगा? तो यह होगा हाफ ईयरली एग्जाम।

और जो 11 क्लास के बच्चे हैं, क्योंकि इनका अभी कोई भी एग्जाम नहीं हुआ है, तो 11th वालों का होगा त्रैमासिक परीक्षा अर्थात क्वार्टरली एग्जाम। क्योंकि देखिए, 12 का या फिर 10 का या फिर नाइन का, इन तीन क्लासेस के लिए क्वार्टरली एग्जाम ऑलरेडी पहले हो चुका है। तो इन तीनों के लिए हाफ ईयरली एग्जाम होगा और जो 11 क्लास के बच्चे हैं, उनका क्वार्टरली एग्जाम होगा। एग्जाम सबका होगा, नाइन, 10, 11, 12 सबका होगा। बस फर्क इतना ही है।

11वीं और 12वीं की परीक्षा कब होगी?

अब देखिए, इसमें डेट क्या डाला गया है? कहा गया है कि उपर्युक्त विषय के संबंध में कहना है कि जो 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी हैं, उनके लिए त्रैमासिक परीक्षा अर्थात क्वार्टरली एग्जाम 2026 और जो 12वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थी हैं, उनके लिए अर्धवार्षिक परीक्षा 2026 दिनांक 18 सितंबर से लेकर के 26 सितंबर तक चलेगा। मतलब 11 का एग्जाम और 12 का एग्जाम एक साथ चलेगा। कब से कब तक? तो 18 सितंबर से 11 का भी एग्जाम होगा, 18 सितंबर से ही 12 का भी एग्जाम होगा और 26 सितंबर तक दोनों का एग्जाम चलेगा। 11 का भी, 12 का भी। फर्क बस इतना है कि 11th वालों का होगा तो क्वार्टरली एग्जाम होगा, 12 वालों का होगा तो हाफ ईयरली एग्जाम होगा। तो ये 11 और 12 तो क्लियर हो गया।

9वीं और 10वीं की हाफ ईयरली परीक्षा कब होगी?

अब नाइन, 10 देख लीजिए। कक्षा नवीं और कक्षा 10वीं में जो पढ़ने वाले विद्यार्थी हैं, उनके लिए जो परीक्षा होगी ना, वो अर्धवार्षिक परीक्षा होगी, मतलब हाफ ईयरली एग्जाम होगा, जो 21 सितंबर से स्टार्ट होगा और 23 सितंबर तक चलेगा। मतलब नाइन और 10 के लिए जो हाफ ईयरली एग्जाम है, वो कब से होगा? तो 21 सितंबर से हाफ ईयरली एग्जाम नाइन का भी होगा और 21 सितंबर 2026 से ही 10 का भी हाफ ईयरली एग्जाम होगा, जो तीन दिन चलेगा। 21, उसके बाद 22 और उसके बाद 23। ये दोनों एक साथ एग्जाम होंगे और तीन दिनों में ये नाइन, 10 का एग्जाम खत्म हो जाएगा।

तो ये डेट तो जारी हो गया है, लेकिन ये डेट है, ये रूटीन नहीं है। रूटीन अलग से आएगा।

एग्जाम सेंटर कहां होगा?

अब देखिए, यहां पर कुछ बातें और भी हैं जो कि इसी लेटर में, इसी पत्र में बिल्कुल स्पष्ट कर दिया गया है। नोटिफिकेशन में स्पष्ट कर दिया गया है। जैसे में देखिए, इसमें यहां पर कहा गया है कि जो ये परीक्षाएं होंगी, ये सारी परीक्षाएं इस अवधि में संबंधित शिक्षण संस्थानों या विद्यालयों में आयोजित होगी। मतलब ये एक बात क्लियर हो गई कि ये एग्जाम कहीं और नहीं होगा। इसका सेंटर जो है, सेंटर कहीं और नहीं जाएगा, बल्कि ये सारे एग्जाम आपके अपने स्कूल में होंगे। कहीं और जाने की आवश्यकता नहीं है।

इन एग्जाम्स के लिए चाहे वो हाफ ईयरली एग्जाम हो नाइन, 10 और 12 का, चाहे वो क्वार्टरली एग्जाम 11 का हो, इसके लिए कोई एडमिट कार्ड आपको मिलने नहीं जा रहा है। बस आप जिस स्कूल में पढ़ते हैं, आप उसी स्कूल में जाकर के आपको एग्जाम उस डेट में देना होगा।

9वीं, 10वीं, 11वीं, 12वीं परीक्षा का रूटीन कब आएगा?

यहां पर चूंकि मैंने अभी डेट बताया है कि 11 और 12 का एग्जाम 18 से लेकर के 26 तक होगा और नाइन, 10 का एग्जाम कब से कब तक? तो 21 से 23 तक होगा। लेकिन किस-किस डेट में कौन-कौन सा सब्जेक्ट होगा, यह अभी रूटीन बिहार बोर्ड अलग से जारी करेगा और वह रूटीन भी मैं आपको डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध कराऊंगा, जब भी जारी होगा।

तो यह अपने एग्जामिनेशन का जो सेंटर मैंने बताया, आपके अपने स्कूल में होगा।

क्वेश्चन पेपर और ओएमआर शीट कहां से आएगी?

अब देखिए, इसके लिए जो उक्त परीक्षा के लिए गोपनीय एजेंसी द्वारा 7 सितंबर से 15 सितंबर तक की अवधि में गोपनीय सामग्री आपके जिले में प्राप्त कराया जाएगा, संभावित है। और यह गोपनीय सामग्री है क्या? तो इस गोपनीय सामग्री में क्वेश्चन पेपर आता है, इसमें आंसर बुक और ओएमआर शीट आता है, यानी कॉपी और ओएमआर शीट आता है।

ये सारी चीजें 7 सितंबर से लेकर 15 सितंबर होते-होते सारे जिलों में भेज देगा कौन? बिहार बोर्ड। तो यहां पर हमें यह भी मालूम पड़ गया कि जो क्वेश्चन पेपर है, वो कौन बना रहा है? तो बिहार बोर्ड बना रहा है। यह ओएमआर शीट छपवाने का काम या फिर कॉपी तैयार करवाने का काम, यह सारा बिहार बोर्ड ही करता है। यह सारी चीजें बिहार बोर्ड अपने स्तर से प्रिंट करके और स्कूलों में भेजता है। तो यह भी क्लियर हो गया।

9वीं, 10वीं, 11वीं, 12वीं परीक्षा का सिलेबस क्या होगा?

अब रही बात कि इसका सिलेबस क्या रहेगा। जो यह एग्जाम होने जा रहा है, इसका सिलेबस क्या रहेगा? देखिए, 11 का क्योंकि क्वार्टरली एग्जाम होगा, तो 11 का जो क्वार्टरली एग्जाम होने जा रहा है 18 सितंबर से, उसका सिलेबस क्या होगा? तो बस आपको क्या कर देना है ना कि 1/4 कर देना है। ठीक है ना, 1/4 आपके अपने पूरे चैप्टर्स को 1/4 कर दीजिए और उसके बाद जितने चैप्टर शुरुआत में बचते हैं।

जैसे एग्जांपल के लिए 12 चैप्टर हैं तो 12 को 4 में कर दीजिए, कितना आता है? तीन। तो यानी शुरुआत वाले एक और दो और तीन चैप्टर से क्वेश्चन आएंगे। यह 11th वाले का मामला हो गया।

और बाकी बच गए नाइन क्लास के बच्चे, 10th क्लास के बच्चे और 12 क्लास के बच्चे। चूंकि इनका हाफ ईयरली एग्जाम है, यानी अर्धवार्षिक परीक्षा है, तो इनका बस पूरे किताब के आधा से आधा, मतलब शुरुआत वाला आधा, लास्ट वाला आधा नहीं, शुरुआत वाला आधा से इनका क्वेश्चन पूछा जाएगा। यही आपके किताब का सिलेबस हुआ।

जैसे अगर किसी किताब में अगर 10 चैप्टर हैं तो शुरुआत में एक से लेकर के पांच चैप्टर तक से क्वेश्चन पूछे जाएंगे और अगर मान लेते हैं कि 15 चैप्टर हैं तो आपका जो है 7.5 हो रहा है, तो आठ चैप्टर तक से आपसे क्वेश्चन पूछे जा सकते हैं। एक से लेकर के आठ से। तो ये सिलेबस की बात हो गई।

हाफ ईयरली और क्वार्टरली एग्जाम का रिजल्ट बनेगा या नहीं?

रिजल्ट की बात करें तो इस एग्जामिनेशन का रिजल्ट बनता है। जी हां, रिजल्ट बनता है और रिजल्ट बना करके हर एक स्कूल को अपने यहां जो है ना उस रिजल्ट की एक कॉपी, एक प्रति रखनी होती है।

और उस रिजल्ट को अगर जरूरत महसूस हो तो बिहार बोर्ड भी बीएसईबी भी जो है ना स्कूलों से मांगता है। तो बीएसईबी की इस डिमांड को पूरा करने के लिए स्कूल वाले रिजल्ट भेजते हैं डीओ ऑफिस और डीओ ऑफिस से रिजल्ट जाता है बीएसईबी ऑफिस। तो यह कोई जरूरी नहीं है कि हर बार का रिजल्ट बीएसईबी ऑफिस जाए ही, लेकिन रिजल्ट बनता जरूर है। हर स्कूल को रिजल्ट रखना होता है।

अब ये मैट्रिक इंटर के फाइनल एग्जाम की तरह रिजल्ट इंटरनेट पर ऑनलाइन पब्लिश नहीं होगा। लेकिन हां, आप चाहे तो अपने स्कूल से मिलकर के आप अपना ये नाइन, 10, 11, 12 को जो भी एग्जाम होने जा रहा है, उसका रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। आप चाहे तो अपने स्कूल से मिलकर के अपना नंबर, मार्क्स देख सकते हैं।

अगर छात्र परीक्षा नहीं देगा तो क्या होगा?

एक सबसे महत्वपूर्ण सवाल कि अगर कोई छात्र इस एग्जाम में ना बैठे या फिर एक या दो या तीन सब्जेक्ट में वह एब्सेंट हो जाए तो क्या होगा?

देखिए, इस मामले में मैं पहले भी कई बार आपको बता चुका हूं कि देखिए, जैसे-जैसे वक्त गुजरते जा रहा है ना, एजुकेशन डिपार्टमेंट, शिक्षा विभाग लगातार इस मामले में सख्त होते जा रहा है। ठीक है। तो चूंकि ये एग्जामिनेशन है, परीक्षा है, छात्रों के लिए ही ली जाती है, तो इसमें बैठना तो अत्यंत आवश्यक है ही।

लेकिन फिर भी अगर किसी छात्र को बैठने में समस्या है, एग्जाम देने में समस्या है, तो वह कम से कम ना अपने स्कूल से बात कर ले, अपने स्कूल से मिल ले। हो सकता है उसका स्कूल जो है उसकी समस्याओं को देखते हुए, उसकी जेन्युइन जो समस्या होगी, उसको देखते हुए उसको छूट दे दे।

लेकिन अगर बिना बताए आप स्कूल नहीं जाते और इस एग्जाम में नहीं बैठते, अपीयर नहीं होते, तो बहुत समस्या हो सकती है। स्कूल वालों पर लगातार शिक्षा विभाग का प्रेशर बढ़ते जा रहा है, तो जाहिर सी बात है कि स्कूल वाले एग्जाम ना देने पर या स्कूल ना करने पर कोई भी कार्रवाई कर सकते हैं।

यह भी हो सकता है स्कूल के हाथ में है भाई कि आपका एडमिशन भी कैंसिल कर सकता है, आपका रजिस्ट्रेशन भी कैंसिल कर सकता है, आपको एग्जाम फॉर्म भरने से रोक सकता है। ये सारी अथॉरिटी, ये सारे अधिकार हैं स्कूल के हाथ में। इस बात से आप इंकार नहीं कर सकते।

क्या परीक्षा में फेल किया जाएगा?

हां, यह है कि एग्जाम में जो बच्चे बैठेंगे उनको फेल नहीं किया जाएगा। ठीक है ना, फेल करने का ऐसा कोई प्रस्ताव या ऐसा कोई नियम या कोई तरीका इस एग्जाम में होता ही नहीं है। ये एग्जाम सिर्फ बच्चों की जो है ना विकास की रफ्तार को देखने के लिए लिया जाता है कि भाई बच्चा जो पढ़ाई कर रहा है, वो वास्तव में उस ढंग से उसका जो है विकास हो पा रहा है कि नहीं, उसका डेवलपमेंट हो पा रहा है कि नहीं। इस चीज को चेक करने के लिए यह एग्जाम लिया जाता है।

फेल करने का टेंशन नहीं लेना है। अगर मान लेते हैं कि कोई बच्चा अगर एक या दो या तीन सब्जेक्ट में अगर एग्जाम नहीं दे पाता है, एब्सेंट होता है, तो ऐसे केस में भी बच्चे को चाहिए कि अपने स्कूल से संपर्क कर ले।

क्योंकि स्कूल अगर चाह गया ना तो आपका एडमिशन भी कैंसिल कर सकता है, आपका रजिस्ट्रेशन किया हुआ कैंसिल कर सकता है, अभी जो एग्जाम फॉर्म भरा जा रहा है, वो एग्जाम फॉर्म भरने से आपको रोक सकता है। तो इन बातों का ध्यान आपको रखना होगा।

बिहार बोर्ड 9वीं से 12वीं परीक्षा 2026 की महत्वपूर्ण तारीखें

कक्षा परीक्षा परीक्षा की तारीख
11वीं त्रैमासिक परीक्षा 18 सितंबर 2026 से 26 सितंबर 2026
12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा 18 सितंबर 2026 से 26 सितंबर 2026
9वीं अर्धवार्षिक परीक्षा 21 सितंबर 2026 से 23 सितंबर 2026
10वीं अर्धवार्षिक परीक्षा 21 सितंबर 2026 से 23 सितंबर 2026

Important Links

लिंक लिंक
Official Website Bihar Board Official Website
परीक्षा से जुड़ी जानकारी KSInfo
परीक्षा रूटीन रूटीन जारी होने के बाद यहां अपडेट किया जाएगा

निष्कर्ष

तो जैसे ही यह 9, 10, 11, 12 का जो रूटीन आएगा, उस रूटीन को डाउनलोड करने और रूटीन में कब-कब किस-किस डेट में कौन सा एग्जाम है, वो मैं आपको फिर से बताऊंगा। अभी के लिए आप यह समझ लीजिए कि 11 और 12 का एग्जाम 18 सितंबर 2026 से स्टार्ट होगा और 26 सितंबर 2026 तक चलेगा और उसी प्रकार नाइन और 10 का एग्जाम जो है हाफ ईयरली वो 21, 22, 23 तीन दिन चलेगा। 21 सितंबर से शुरू होगा। तो अगली वीडियो में हम मिलेंगे एक नए अपडेट के साथ।

मंजू कुमारी
✍️ AUTHOR

Manju Kumari

📍 Siwan, Bihar

मंजू कुमारी बिहार से हैं। वे शिक्षा, बिहार बोर्ड, छात्रवृत्ति, सरकारी योजनाओं, रिजल्ट और सरकारी नौकरी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को सरल, स्पष्ट और आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाती हैं। उनका उद्देश्य छात्रों, युवाओं और आम लोगों तक उपयोगी एवं जरूरी जानकारी समय पर उपलब्ध कराना है।

🎓 शिक्षा 📚 बिहार बोर्ड 💰 छात्रवृत्ति 📊 रिजल्ट 💼 सरकारी नौकरी 🏛️ सरकारी योजना

Leave a Comment