जिन छात्रों को 2027 में बिहार बोर्ड से मैट्रिक या इंटर का एग्जाम देना है ऐसे बच्चों का एग्जाम फॉर्म भरने का डेट तो आ ही चुका है। साथ ही साथ ऐसे बच्चों का ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड भी आ चुका है। ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड जिसको हम लोग मूल पंजीयन पत्र भी कह सकते हैं। अब यह सवाल उठता है हमारे सामने कि ये आखिर ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन है क्या चीज, इसको हम कहां से ले सकते हैं, इसका काम क्या है, यह किस चीज के लिए मिलता है, इसको लेने में पैसे भी लगते हैं क्या और अगर इस ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड में कहीं कोई गलती हो तो फिर क्या होगा?
भाई एग्जाम फॉर्म भराने जा रहा है, अगर गलती रह गई तो फिर तो हमारा सारा कुछ वैसा ही रह जाएगा। तो ये सारी बातें मैं क्लियर करने वाला हूं इस वीडियो में। 10 और 12 क्लास के बच्चे अर्थात मैट्रिक इंटर के बच्चे जिनको 2027 में फरवरी में एग्जाम देना है मैट्रिक या इंटर का।
बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर 2027 एग्जाम फॉर्म और ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड
देखिए एक चीज जो मैंने आपको कई बार पहले भी बताया है कि बिहार बोर्ड से चाहे आपको मैट्रिक का एग्जाम देना हो चाहे इंटर का एग्जाम देना हो उसका एक सिस्टमैटिक प्रोसेस होता है और उस प्रोसेस में सबसे पहले होता है एडमिशन, उसके बाद होता है रजिस्ट्रेशन और उसके बाद भर आता है एग्जाम फॉर्म। ठीक है ना, एडमिशन तो आपका हो चुका, रजिस्ट्रेशन भी आप करा चुके हैं।
बिहार बोर्ड में एडमिशन, रजिस्ट्रेशन और एग्जाम फॉर्म का प्रोसेस
जब रजिस्ट्रेशन आप कराते हैं ना तो रजिस्ट्रेशन के प्रूफ के रूप में, रजिस्ट्रेशन के प्रमाण के रूप में आपको मिलता है यह रजिस्ट्रेशन कार्ड जिसको हम लोग मूल पंजीयन पत्र भी कहते हैं। यह इस बात का प्रमाण होता है कि आपने मैट्रिक या फिर इंटर के लिए रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।
अब देखिए यहां पर जो मैंने अभी सिस्टमैटिक प्रोसेस की बात की ना, इस सिस्टमैटिक प्रोसेस में जिन बच्चों का एडमिशन होता है ना केवल उन्हीं बच्चों का रजिस्ट्रेशन होता है। ठीक है, एडमिशन नहीं तो रजिस्ट्रेशन नहीं। अब जिनका रजिस्ट्रेशन होता है केवल उन्हीं बच्चों का एग्जाम फॉर्म भरा जाएगा। तो एडमिशन नहीं तो रजिस्ट्रेशन नहीं और अगर रजिस्ट्रेशन नहीं तो फिर एग्जाम फॉर्म भी नहीं भर पाएंगे। इसलिए एडमिशन के बाद का सबसे इंपॉर्टेंट प्रोसेस होता है रजिस्ट्रेशन।
जिन बच्चों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ उनका क्या होगा?
अब यहां पर मैं लगे हाथ एक बात स्पष्ट कर दूं क्योंकि बहुत सारे सवाल मेरे पास आए थे अभी तक। अगर किसी बच्चे ने अभी तक रजिस्ट्रेशन ही नहीं करवाया तो अभी जो एग्जाम फॉर्म का डेट आया है ना, 25 अगस्त से जो एग्जाम फॉर्म भरा रहा है, ये एग्जाम फॉर्म वो बच्चा भर ही नहीं पाएगा क्योंकि एग्जाम फॉर्म तभी भर पाएगा जब उसका रजिस्ट्रेशन हो चुका रहेगा। रजिस्ट्रेशन अत्यंत आवश्यक है। रजिस्ट्रेशन नहीं तो एग्जाम फॉर्म नहीं।
तो यहां पर सवाल उठता है कि फिर भाई जो बच्चे छूट गए हैं, वाकई में जो अभी भी एग्जाम देना तो चाहते हैं लेकिन वो छूट गए हैं, मतलब रजिस्ट्रेशन नहीं कराए हैं तो उनका क्या होगा भाई?
तो देखिए एक मौका और मिलने के चांसेस हैं। 2027 में बिहार बोर्ड से मैट्रिक या फिर इंटर का एग्जाम देना तो है पर रजिस्ट्रेशन छूट गया है तो ऐसे बच्चों को एक मौका मिलने का चांस है। तो पहले उन बच्चों को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा और उसके बाद वो भर पाएंगे एग्जामिनेशन फॉर्म।
ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड कहाँ से मिलेगा?
अब यहां पर दूसरा सवाल हमारे सामने, दूसरा सवाल यह है कि यह रजिस्ट्रेशन कार्ड ठीक है आ तो गया लेकिन हमें मिलेगा कहां से?
तो यह आपको मिलेगा आपको अपने ही स्कूल से। ठीक है ना, आप इस रजिस्ट्रेशन कार्ड को चाहे मैट्रिक वाला हो चाहे इंटर वाला हो, इसको आप स्वयं खुद से डाउनलोड नहीं कर सकते। यह कभी भी मिलेगा ना आपको तो आपको अपने स्कूल से ही मिलेगा।
और इस चीज के लिए भी मैं स्पष्ट कर दूं कि जो एग्जाम फॉर्म का डेट आया उसका मैंने कल वीडियो बनाया था। एग्जाम फॉर्म के डेट के लिए जो नोटिफिकेशन आता है उसी नोटिफिकेशन में कह दिया जाता है कि रजिस्ट्रेशन कार्ड भी जारी कर दिया गया है। तो रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी होने का नोटिफिकेशन भी आ चुका है।
रजिस्ट्रेशन कार्ड कब से मिलेगा?
अब अगर मिलने के डेट की बात करें तो मैं आपको बता दूं कि 25 तारीख को रजिस्ट्रेशन कार्ड भी आया, 25 तारीख से ही एग्जाम फॉर्म भरने का डेट भी शुरू हुआ। लेकिन 26 तारीख को, 26 अगस्त को है छुट्टी। उसके बाद 27 को जो है ना स्कूल खुलेंगे तो 27 तारीख को मैक्सिमम स्कूलों में एग्जाम फॉर्म भरने की शुरुआत भी हो जाएगी, मैक्सिमम स्कूलों में रजिस्ट्रेशन कार्ड मिलने भी लगेगा।
अब 27 के बाद फिर 28 को है छुट्टी और फिर उसके बाद 29 को स्कूल खुलेगा और 29 के बाद फिर 30 को है क्या, तो संडे और 30 के बाद फिर 31 को फिर स्कूल खुलेगा। यह सिस्टम है इस महीने का। तो एक-एक दिन गैप करके स्कूल चलेंगे। उसी हिसाब से आपको अपने स्कूल में जाना है और उसी हिसाब से आपको जो है ना यह रजिस्ट्रेशन कार्ड चाहे मैट्रिक वाला हो चाहे इंटर वाला हो यह आपको मिलेगा।
इस रजिस्ट्रेशन कार्ड को आप स्वयं डाउनलोड नहीं कर सकते और जब स्कूल से लेने जाइएगा तो ऐसा नहीं है कि इसमें कोई पैसा लगता है। जी नहीं, इसमें कोई भी पैसा देने का प्रावधान नहीं है। ठीक है, यह रजिस्ट्रेशन कार्ड बिल्कुल फ्री मिलता है आपको।
एग्जाम फॉर्म रजिस्ट्रेशन कार्ड के अनुसार कैसे भरें?
और जो एग्जाम फॉर्म भरना है आपको ना इसी रजिस्ट्रेशन कार्ड के हिसाब से भरना है क्योंकि आपके एग्जाम फॉर्म में आपका नाम छपा रहेगा, माता का पिता का नाम छपा रहेगा, आपका रजिस्ट्रेशन नंबर, सारे डिटेल छपे हुए रहेंगे। सब्जेक्ट केवल आपको भरना रहेगा।
लेकिन आप यह नहीं सोचिए कि सब्जेक्ट हमें भरना है तो रजिस्ट्रेशन कार्ड में कुछ और छप के आया है और हम अपने एग्जाम फॉर्म में कुछ और भर देंगे तो हमारा वही एग्जाम फॉर्म वाला आ जाएगा। ऐसा नहीं होता है। जो आपका छप के आ गया ना इस रजिस्ट्रेशन कार्ड पे, अब वही एग्जाम फॉर्म पे भी आपका समझिए कि रहेगा। आप भले ही कुछ भी उस पे राम रहीम कुछ भी भर के दीजिए ना, लेकिन जो इस पे है वही रहेगा।
रजिस्ट्रेशन कार्ड में गलती हो तो क्या होगा?
सुधार नहीं हो सकता यहां पे। बहुत सारे बच्चे सवाल कर रहे थे कि हमारा रजिस्ट्रेशन कार्ड तो ठीक है मिल जाएगा। अब अगर रजिस्ट्रेशन कार्ड में कुछ गलती नजर आए अगर तो यह सुधार कैसे होगा?
डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड कब आता है?
देखिए सुधार कराने का मौका डमी के टाइम रहता है और डमी दो बार आता है। एक तो डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड और एक डमी एडमिट कार्ड। ठीक है ना। डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड कब आता है तो यह मूल पंजीयन पत्र जारी होने से पहले आता है और डमी एडमिट कार्ड कब आता है तो जब एग्जाम फॉर्म भर लेंगे ना आप, तो एग्जाम फॉर्म भरने का डेट खत्म होने के बाद आता है।
तो डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड आ चुका है, डेट उसका खत्म हो चुका है। सुधार का टाइम उस वही उसी वक्त तक था। अब जो है एग्जाम फॉर्म भर देंगे ना तो उसके बाद फिर डमी एडमिट कार्ड आएगा और डमी एडमिट कार्ड के टाइम पे आपको सुधार करना होगा।
जो भी सुधार करना है, सब्जेक्ट हो या फिर आपका नाम, पिता का नाम, माता का नाम, डेट ऑफ बर्थ हो, जो भी चीजें हो वह सारी चीजें आप डमी एडमिट कार्ड आने के बाद सुधार करनी होगी। अभी आपको वही भरना है, वही सारे डिटेल्स लेके चलने हैं जो आपके रजिस्ट्रेशन कार्ड में छप के आ चुका है।
सुधार के बाद अपडेटेड रजिस्ट्रेशन कार्ड कैसे मिलेगा?
अब यहां पे आप सवाल कीजिएगा कि ठीक है हम एग्जाम फॉर्म में तो सेम टू सेम भर देंगे और एग्जाम फॉर्म भरने के बाद डमी जब एडमिट कार्ड आएगा तब तो हम सुधार करवा लेंगे। सुधार तो हो जाएगा लेकिन जो यह हमें मिल चुका रहेगा तब तक रजिस्ट्रेशन कार्ड या मूल पंजीयन पत्र इसमें तो सुधार नहीं ना होगा?
बिल्कुल नहीं होगा। यह वही रह जाएगा। यह सुधार कराने का तरीका क्या है कि जब आप डमी एडमिट कार्ड आने के बाद सुधार करा लीजिएगा उसके बाद फिर से एक बार अपने स्कूल से संपर्क करके और मूल पंजीयन पत्र या रजिस्ट्रेशन कार्ड एक बार फिर से उनसे मांगना होगा और तब आपको अपडेटेड रजिस्ट्रेशन कार्ड मिल सकता है।
तो यहां पर यह बात आपको स्पष्ट समझ लेना है कि एग्जाम फॉर्म जो भी भरना है आपको इसी रजिस्ट्रेशन कार्ड के अनुसार भरना है और रजिस्ट्रेशन कार्ड रहेगा आपका, मिलेगा, जारी होगा तभी आप एग्जाम फॉर्म भर भी सकते हैं।
किन छात्रों को नया मूल पंजीयन पत्र मिलेगा?
अब यहां पर हो सकता है कोई बच्चा अगर सवाल करे कि भाई इंप्रूवमेंट का फॉर्म हमको भरना है या फिर हमको एक्स रेगुलर का फॉर्म भरना है, एक्स फेल का फॉर्म भरना है, कंपार्टमेंटल का फॉर्म भरना है तो हमारे पास जो रजिस्ट्रेशन कार्ड है नहीं तो देखिए।
ये रजिस्ट्रेशन कार्ड जो अभी मूल पंजीयन पत्र आया है ना, यह केवल रेगुलर वालों को मिलेगा। फेल वालों को नहीं मिलेगा, एक्स रेगुलर को नहीं मिलेगा, जिनका एग्जाम फॉर्म पहले छूट गया था उनको नहीं मिलेगा, जो एग्जाम फॉर्म भरे थे पर उनका एडमिट कार्ड भी आया, एग्जाम नहीं दिए, उनको नहीं मिलेगा। इंप्रूवमेंट वालों को नहीं मिलेगा। केवल रेगुलर वालों को अभी रजिस्ट्रेशन कार्ड मिलेगा।
ठीक है ना, अभी जो रेगुलर बच्चे हैं यानी जो अभी 10 और 12 क्लास में पढ़ रहे हैं, पहली बार एग्जाम देने जा रहे हैं, केवल उनको ये मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड, ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड मिलेगा।
फेल, इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंटल छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन कार्ड
बाकी बच्चे चाहे इंप्रूवमेंट वाले हो, एक्स फेल वाले हो, कंपार्ट वाले हो या छूटे हुए हो, ऐसे सभी बच्चों को अपना पुराना रजिस्ट्रेशन कार्ड पहले वाला लेकर के जाना होगा और उसी पहले वाले रजिस्ट्रेशन कार्ड के आधार पर ही उनका एग्जाम फॉर्म भरा जाएगा। चाहे फेल वाले हो, इंप्रूवमेंट वाले हो या फिर जिनका एग्जाम फॉर्म छूट गया हो या कंपार्ट वाले हो।
तो रजिस्ट्रेशन कार्ड तो सबको जरूरत पड़ेगी, जो पहली बार एग्जाम देने जा रहे हैं पहले वो रजिस्ट्रेशन कार्ड लेंगे, यह वाला मूल पंजीयन पत्र लेंगे, उसके बाद एग्जाम फॉर्म भरेंगे और जो एक्स बच्चे हैं वो अपना पुराना वाला रजिस्ट्रेशन कार्ड लेके जाएंगे तब एग्जाम फॉर्म भरेंगे।
एग्जाम फॉर्म भरने में रजिस्ट्रेशन कार्ड तो लगता ही लगता है। इसकी जरूरत तो पड़ेगी ही पड़ेगी। तो इस बात को आप समझ लीजिए।
रजिस्ट्रेशन कार्ड और एग्जाम फॉर्म को लेकर जरूरी बात
तो रजिस्ट्रेशन कार्ड सवाल यहां पर यह भी है कि रजिस्ट्रेशन कार्ड मिलेगा कब से भाई?
तो मैंने आपको कह दिया है कि 27 अगस्त से मैक्सिमम स्कूलों में मिलने लगेगा। अगर 27 से ना मिला तो 28 को छुट्टी है, फिर 29 अगस्त से मिलना शुरू होगा और एग्जाम फॉर्म भी इसी डेट में भरे जाएंगे क्योंकि 27 के बाद फिर 28 बंद है, 29 स्कूल खुला है, फिर 30 स्कूल बंद है, फिर 31 खुला है।
तो जिस-जिस दिन स्कूल खुला है उसी दिन आपको स्कूल से मूल पंजीयन पत्र भी मिलेगा और उसी दिन आपका एग्जाम फॉर्म उसी डेट में यानी जो स्कूल खुला है उन्हीं दिनों में एग्जाम फॉर्म भी भरा जाएगा।
तो पहले पंजीयन पत्र लीजिए, पहले रजिस्ट्रेशन कार्ड लीजिए, उसके बाद ही एग्जाम फॉर्म भरिए।