डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार हुआ या नहीं कैसे चेक करें?
सबसे पहली बात कि सुधार हुआ कि नहीं हुआ ये कैसे हम चेक करें। देखिए यहां पर जो मैं आपको डमी दिखा रहा हूं इसमें इस स्टूडेंट का नाम सही है, इसके माता का नाम भी सही है, पिता के नाम में सिर्फ एक ए बढ़ाना है। ठीक है ना, ए लगा हुआ नहीं था, बी एच के बाद ए लगा हुआ नहीं था, ए बढ़ाना है। इसने सुधार करने के लिए अपने स्कूल में जमा कर दिया अपना डमी वगैरह जो है साइन करके जमा कर दिया। ठीक है। अब यह चेक करेगा तो कैसे मालूम कर सकेगा कि भाई हमारा सुधार हुआ कि नहीं हुआ।
तो आप याद कीजिए कि जो डाउनलोड करने का जो लिंक था ना उसमें कुछ डिटेल डालने होते हैं। ठीक है ना, सबसे पहले तो स्कूल कोड, तो स्कूल कोड पांच अंकों का होता है, डाल दीजिए। नाम अगर आप सुधार कराए हैं तो ठीक, नहीं कराए तो ठीक। यहां पर एक चीज को स्पष्ट आप जान लीजिए अगर आपने सुधार कोई ऐसे डिटेल में करवाया है जिसको डाल करके चेक करना पड़ता है।
नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि में सुधार कैसे चेक करें?
क्योंकि यहां पर देखिए तीन चीजें ऐसी हैं। एक तो स्टूडेंट का नाम, एक पिता का नाम और एक डेट ऑफ बर्थ। अगर आपने इन तीन चीजों में सुधार करवाया है तब आपको चेक करने से पहले एक चीज ध्यान देना होगा कि पहले वो पहले वाला डिटेल डालकर चेक कीजिए जो आपने इससे पहले सुधार करने से पहले था। मतलब जो दिखा था आपको, मतलब वो डिटेल जो आपको छप कर मिला था डमी पर। वो डिटेल जो आपको डमी पर प्रिंट करके मिला था और उसको आपने सुधार करने के लिए दिया।
जैसे यहां पर जो मैंने एग्जांपल आपके सामने दिखाया ना यहां पर देखिए इसको जो है पहले तो ये बच्चा क्या करेगा कि अपना नाम सेम टू सेम वही डालेगा जो पहले था जो छप के आया है और पिता के नाम में पहले वाला स्पेलिंग डाल कर देखेगा। अगर पहले वाले स्पेलिंग से ही उसका जो है डमी खुल गया, मतलब समझिए कि उसका सुधार नहीं हुआ है। लेकिन अगर पहले जो डमी में गलत था और वही डिटेल डालने के बाद भी अगर उसका नहीं खुल रहा है, गलती बता रहा है तो समझिए कि सुधार उसका हो गया है।
अब उस बच्चे को चाहिए कि ये जो करेक्शन करने के लिए दिया, ए जोड़ने के लिए दिया, करेक्शन के बाद वाला नाम पिता का डाल करके देखें। यानी कि ये जो ए लगा करके जो है ना वो नाम डाल करके देखें और उसके बाद खुलेगा तो समझिए कि सुधार हो गया है। तो यह चीज आप ध्यान दीजिएगा।
डेट ऑफ बर्थ में सुधार हुआ या नहीं कैसे पता करें?
अगर मान लेते हैं कि डेट ऑफ बर्थ का ही किसी का मामला है। ठीक है ना, डेट ऑफ बर्थ में कुछ सुधार करने के लिए दिया हुआ है। अब इसी बच्चे का देखिए ना इस बच्चे का डेट ऑफ बर्थ पहले 1 था। तो जाहिर सी बात है कि पहले यह बच्चा अपना यही नाम, पिता का नाम और यही डेट ऑफ बर्थ 1 12 1 डाल करके और डाउनलोड कर सकता था। डाउनलोड इसका हो भी गया था। लेकिन अगर स्कूल ने सुधार कर दिया होगा ना तो अब 1 12 1 से इसका डमी अब नहीं खुलेगा। अब इसको नया डमी डाउनलोड करने के लिए देखने के लिए ना अब नया डेट ऑफ बर्थ डालना पड़ेगा 18 01 2012 डालना पड़ेगा। नाम वही रहेगा, पिता का नाम वही रहेगा, बस डेट ऑफ बर्थ अब उसका नया वाला डालना पड़ेगा। अगर इसका सुधार हो गया है तो और सुधार नहीं हुआ है तो पुराने वाले से ही खुल जाएगा।
सुधार चेक करने का आसान तरीका
तो यही आपको चेक करना है। अगर पुराने वाले डिटेल से ही खुल जा रहा है ना तो समझिए कि आपके स्कूल ने आपका डमी सुधार नहीं किया है और अगर नए वाले डिटेल से खुल रहा है, समझिए कि आपका सुधार हो गया है। और ये तीन चीजें जो खास करके अपना नाम, फिर पिता का नाम और डेट ऑफ बर्थ ये तीन चीजें है ना, अगर ये तीन चीजों में आपने सुधार करवाया है तो यह ट्रिक आपको आजमाना है।
सब्जेक्ट में सुधार हुआ है तो कैसे चेक करें?
लेकिन अगर आपने सब्जेक्ट में चेंज करवाया है जैसे इंटर का मामला है। अब यही बचेगा, देखिए इंटर में पॉलिटिकल साइंस को हटा करके होम साइंस करना है तो सब्जेक्ट वाले मामले में कोई दिक्कत नहीं है। उसमें जो आपका पहले नाम था अभी भी वही नाम है तो वही नाम से, वही डेट ऑफ बर्थ से, वही पिता के नाम से खुलेगा ही।
या फिर इसी बच्चे का देखिए इसमें पहले था इस बच्चे का कि मैथ था एक्स्ट्रा में और बायोलॉजी था मेन सब्जेक्ट। अब इसको मैथ को मेन करना है, बायोलॉजी को एक्स्ट्रा में करना है। सुधार करने के लिए इसने दे दिया, इसका सुधार भी हो चुका है। तो ये जो है जब सब्जेक्ट का मामला है तो इसको अब जो है अपना नाम, पिता का नाम वही डालना है जो पहले डालता था, वही डालना है। ऐसा नहीं कि चेंज करना है।
नाम, पिता का नाम या जन्मतिथि में सुधार की खास ट्रिक
मैंने पहले ही कहा कि आपके अपने नाम में, पिता के नाम में और डेट ऑफ बर्थ में अगर आपने सुधार करवाया है तो ही दोनों तरह के डिटेल को डालकर चेक कीजिए। पहले वाला जो गलती था वो भी डालकर चेक कीजिए और सुधार कराने के बाद वाला जो सुधार कराने के लिए आपने दिया वो भी डालकर चेक कीजिए। सुधार वाला से खुल गया तो सुधार हो गया है। अगर गलती वाला से ही खुल गया तो सुधार नहीं हुआ है। यह तरीका हुआ चेक करने का।
डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड का घोषणा पत्र अपलोड हुआ या नहीं?
अब दूसरी चीज कि हमारा घोषणापत्र चाहे मैट्रिक हो चाहे इंटर हो दोनों में घोषणा पत्र तो भाई है ही। घोषणापत्र अपलोड हुआ कि नहीं हुआ, यह हम पता कर सकते हैं कि नहीं। देखिए ये आपके पास पता करने का कोई उपाय नहीं है। यह आपके स्कूल वाले या फिर स्कूल वाले जिससे भी काम करवाते हैं वो लोग चाहे तो लॉग इन करके आपको दिखा सकते हैं। लेकिन नॉर्मली यह कोई दिखता कहां है, दिखाता कहां है।
हां, काम स्कूल वालों का है। ये डमी को अपलोड करने का काम स्कूल वालों का है। लेकिन अगर कोई स्कूल लापरवाही करे तो भुगतना तो बच्चों को पड़ता है क्योंकि उनका एग्जाम फॉर्म रुकेगा, उनका रजिस्ट्रेशन कार्ड रुकेगा, साल तो उनका बर्बाद होगा। इसलिए बच्चों के पास फिलहाल डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड के घोषणापत्र को स्कूल ने अपलोड किया कि नहीं किया, इसको चेक करने का कोई उपाय नहीं है।
इतना आप जरूर कर सकते हैं कि अपने स्कूल से संपर्क करके उनसे कहिए कि भाई हमारे घोषणा पत्र को अपलोड किया गया कि नहीं किया गया। ठीक है।
डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड की डेट बढ़ेगी या नहीं?
अब तीसरी चीज जो हमने एक सवाल उठाया था कि डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड को डाउनलोड करने, इसमें सुधार करने और इसका घोषणापत्र अपलोड करने का डेट बढ़ेगा कि नहीं बढ़ेगा। मैं आपको बता दूं कि इंटर वाला जो पोर्टल है, इंटर वाला जो लिंक है ना वो लिंक तो चार-पांच दिन पहले ही से बंद है। डेट तो ठीक है 14 अगस्त को ना लास्ट था। 14 अगस्त से 4 दिन पहले से ही यानी कि हमको लगता है कि 12, 13 अगस्त से ही, 11, 12 अगस्त से ही ये पोर्टल इंटर वाला बंद है। ना डाउनलोड हो रहा था, ना सुधार हो रहा था, ना ही अपलोड हो रहा था, खुल ही नहीं रहा था।
तो बहुत सारे बच्चों का रह गया है अपलोड करने के लिए, रह गया है सुधार करने के लिए। और मैट्रिक वाला पोर्टल खुल रहा था। मैट्रिक वाला पोर्टल 14 अगस्त तक काम बिल्कुल किया है। और मैं आपको बताऊं कि 15 अगस्त को रात तक मैंने चेक किया है, मैट्रिक वाला पोर्टल खुल भी रहा था, उसमें करेक्शन भी हो रहा था, उसमें अपलोड भी हो रहा था, सब कुछ काम चल रहा था।
बिहार बोर्ड डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड की डेट बढ़ने की संभावना
हालांकि बिहार बोर्ड ने अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा की नहीं है। नोटिफिकेशन वगैरह आया नहीं है कि डेट बढ़ गया है या नहीं बढ़ा है। लेकिन 15 तारीख तक 14 को डेट खत्म हो गया फिर भी 15 तारीख को भी यह पोर्टल मैट्रिक वाला खुल रहा है एज यूजुअल पहले की तरह और सारे काम भी हो रहे हैं उसमें।
ठीक है तो एक बात मान के चलिए कि देखिए डेट तो 10001% बढ़ेगा। डेट बढ़ना ही बढ़ना है। और डेट बढ़ने की सूचना हो सकता है कि जब आप यह वीडियो देख रहे हो तो आपको नोटिफिकेशन मिल गया हो, तब तक नोटिफिकेशन आ गया हो। ठीक है ना, तो डेट इसका बढ़ना तय है।
घोषणापत्र अपलोड करने के बाद करेक्शन क्यों बंद हो रहा है?
लेकिन लेकिन ये भी याद रखिए कि जिन बच्चों का मैट्रिक में मैंने देखा कि जिन बच्चों का मैट्रिक में घोषणापत्र अपलोड कर दिया जा रहा है उनका करेक्शन विंडो बंद कर दिया जा रहा है। मतलब क्या हो रहा है कि अगर किसी का घोषणापत्र अपलोड कर दो तो फिर उसका करेक्शन नहीं होगा, सुधार नहीं होगा। अगर किसी का गलती है और फिर भी उसका घोषणापत्र अपलोड कर दिया गया तो अब उसका सुधार नहीं होगा, लॉक हो जा रहा था। तो यह एक समस्या है डेट बढ़ने के बाद भी।
लेकिन हां डेट बढ़ेगा तो हो सकता है कि उस करेक्शन विंडो को फिर से खोल दिया जाए। तो यह तो आने वाले वक्त में मालूम पड़ेगा। अभी इसके बारे में कुछ कहना मुश्किल है।
फाइनल रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार की जानकारी
तो डेट बढ़ना तय है, सुधार अभी भी हो रहा है जबकि ऑफिशियल नोटिफिकेशन नहीं आया है। और सुधार कैसे मालूम करें कि सुधार हुआ कि नहीं हुआ, यह आपको मैंने तरीका बता दिया। ऑनलाइन चेक कीजिए, लिंक कमेंट और डिस्क्रिप्शन में दिया हुआ है। और उसमें ध्यान दीजिए कि डिटेल जो चेक करने के लिए हमें डालना है दोनों डिटेल डाल करके चेक करने हैं।
गलती वाला भी, सही वाला भी। अगर हमने अपने नाम, पिता के नाम और डेट ऑफ बर्थ में सुधार करवाया है तो पहले वाला डिटेल भी जाकर डालकर चेक कीजिए और सुधार जो कराया है आपने, जो आप करना चाहते थे वो डिटेल भी डालकर चेक कीजिए। दोनों में से जिससे खुलेगा उससे क्लियर हो जाएगा। अगर पहले वाले से खुल रहा है तो सुधार नहीं हुआ है। अगर नए वाले से खुल रहा है, सुधार हो गया है।
और एक चीज आप याद रखिए जब फाइनल रजिस्ट्रेशन कार्ड आ जाएगा। यह तो खैर डमी था ना। जब फाइनल रजिस्ट्रेशन कार्ड आ जाएगा और जिसका जिसका तब तक सुधार हो चुका रहेगा अब उसका सुधार किया हुआ छप करके आएगा। जैसे यहां पर इस बच्चे का ए छपा हुआ नहीं था, अब अगली बार जब ये फाइनल आएगा ना तो उसमें ये ए छपा हुआ रहेगा, फाइनल रजिस्ट्रेशन कार्ड में। ठीक है ना।
या फिर इसी बच्चे का देखिए नाम के स्पेलिंग में एच छूटा हुआ था। इसका भी अब जो है ना एच लगा करके छप करके आएगा। जिसने भी सब्जेक्ट वगैरह चेंज करवाया है, सबका सब्जेक्ट अब चेंज करके आएगा ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड में।
ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड के बाद क्या होगा?
लेकिन समस्या यह है कि जब ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड आता है ना उसके साथ ही एग्जाम फॉर्म भरने की शुरुआत भी हो जाती है और एग्जाम फॉर्म में या ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन कार्ड में कोई बदलाव करना संभव नहीं होता है। तो जैसे ही इसमें कोई नया अपडेट आएगा आपको जानकारी दी जाएगी। इस वीडियो के लिए फिलहाल इतना।
Important Links
| महत्वपूर्ण जानकारी | विवरण |
|---|---|
| डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड | डाउनलोड एवं सुधार |
| सुधार की स्थिति | पुराने और नए विवरण से चेक करें |
| घोषणापत्र | स्कूल द्वारा अपलोड किया जाएगा |
| मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड | बिहार बोर्ड द्वारा जारी किया जाएगा |